गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सड़कों और पुल निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : मई 29, 2026 4:02 अपराह्न
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर अवस्थापना एवं निर्माण कार्यों में तेजी
  • अपर मेलाधिकारी ने अधिकारियों की टीम के साथ भूपतवाला एवं धनौरी क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
हरिद्वार : विश्व प्रसिद्ध कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। अवस्थापना विकास कार्यों को तेजी से पूर्ण कराने के साथ-साथ सड़कों एवं पुलों के निर्माण, मरम्मत तथा अनुरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। मेला प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा के साथ उनकी गुणवत्ता की भी सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मेला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, तकनीकी सेल के अभियंताओं एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु नियुक्त संस्थाओं द्वारा लगातार स्थलीय निरीक्षण किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अभियंताओं के साथ भूपतवाला-सप्तसरोवर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आंतरिक सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़कों के मरम्मत एवं सुधार कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर मेलाधिकारी ने कहा कि मेला प्रशासन इस क्षेत्र की सड़कों के सुधार को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है। मेलाधिकारी द्वारा भी पूर्व में कई बार क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थानीय समस्याओं का गहन अध्ययन किया गया तथा सड़कों के सुधार कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने भारत माता मंदिर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह मार्ग श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इस सड़क का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण आवश्यक है।
अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा नालियों की नियमित एवं समुचित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर पथरी रौ नदी पर निर्माणाधीन दो लेन मोटर पुल के कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश देते हुए निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई अनुभव नौटियाल, तकनीकी सेल के अभियंता अतुल शांडिल्य सहित लोनिवि व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.