मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

शेयर करें !
posted on : जून 15, 2026 11:51 अपराह्न
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास

देहरादून : योग दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। जनपद देहरादून में  12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, आयुष सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी सहित करीब 770 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर योग’ का शुभारंभ पुलिस मैदान, रेसकोर्स से होगा। यह दौड़ त्यागी रोड होते हुए पुनः पुलिस मैदान में आकर संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य जनमानस में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 21 जून को प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल और हनोल में भी कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने योग दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर देते हुए पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग सहित सभी संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने को कहा। साथ ही नागरिकों से भी ‘रन फॉर योग’ एवं योगाभ्यास कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।
     

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लगातार बारिश से हरिद्वार अलर्ट मोड पर, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए त्वरित राहत एवं बचाव के निर्देश
  • REAP परियोजना से बदली चैतादेवी की तकदीर, पोल्ट्री फार्मिंग से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • डीएम गौरव कुमार ने कर्णप्रयाग पेयजल योजना का किया निरीक्षण, व्यक्तिगत जल कनेक्शन कार्य में तेजी के निर्देश
  • स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारी बारिश के चलते दो दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता
  • मूसलाधार बारिश से उत्तराखंड बेहाल: यमुनोत्री पैदल मार्ग धंसा, दो कांवड़िए घायल, टिहरी की नौ सड़कें बंद
  • चंबा में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
  • पौड़ी गढ़वाल : आंगनबाड़ी केंद्र सपलोड़ी में बच्चों की स्वास्थ्य जांच की, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति किया जागरुक
  • यमकेश्वर में बीन नदी पर 150 मीटर डबल लेन सेतु निर्माण तेज, जल्द मिलेगी सुरक्षित आवाजाही की सौगात
  • देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी घोषित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.