गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मुहूर्त की तैयारियां शुरू

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 7:26 अपराह्न
  • बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर में निकलेगा मुहूर्त

गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मुहूर्त को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। अब बसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में कपाटोद्घाटन का मुहूर्त निकलेगा।

श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने का मुहूर्त हर साल धार्मिक परंपराओं के अनुसार नरेंद्रनगर में स्थित टिहरी राज दरबार में राजा मनुजेंद्र सिंह शाह की मौजूदगी में निकलता है। राजा द्वारा ही बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मुहूर्त की घोषणा की जाती है। अब 23 जनवरी को बसंत पंचमी के मौके पर मुहूर्त को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के वरिष्ठ सदस्य गोपी डिमरी ने बताया कि डिमरी ब्राह्मणों के दो प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके तहत डिमरी पंचायत के प्रतिनिधि जोशीमठ जाकर गाडू घडा (तेल कलश) हासिल करेंगे। इसके बाद वे तेल कलश को लेकर योगध्यान मंदिर पांडुकेश्वर जाकर गाडू घड़ा की पूजा अर्चना करेंगे। गाडू घड़ा को लेकर डिमरी ब्राह्मण वापस लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर में रखेंगे। इसके पश्चात गाडू घड़ा को लेकर डिमरी ब्राह्मण 23 जनवरी को नरेंद्रनगर में मुहूर्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। तेल कलश को महारानी के हाथों पिरोए तिलों के तेल को लेकर कपाटोद्घाटन के अवसर पर बदरीनाथ लाएंगे।

बदरीनाथ मंदिर के पूर्व धर्माधिकारी भुवन उनियाल के अनुसार बदरीनाथ धाम में महारानी के हाथों पिरोए गए तिलों के तेल का उपयोग भगवान बदरीविशाल की अभिषेक पूजा से पूर्व भगवान के गात्र पर हर रोज छह माह तक लेपन किया जाएगा। इसी तेल को अभिषेक पूजा में बैठे भक्तों को भी प्रदान किया जाएगा। इस तरह बदरीनाथ मंदिर के डिमरी पुजारी अब मुहूर्त को लेकर तेल कलश लाने की तैयारियों में जुट गए है। डिमरी पुजारी गोपी डिमरी के अनुसार 4-5 दिन के भीतर डिमरी पुजारी जोशीमठ और पांडुकेश्वर जाकर वापस लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर लौट जाएंगें। इसके तत्काल बाद डिमरी पुजारी गाडू घड़ा लेकर नरेंद्रनगर को रवाना होंगे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.