मंगलवार, मार्च 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष बनें प्रमोद कुमार पाल

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2022 6:15 अपराह्न
हरिद्वार : उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की हरिद्वार जिला इकाई के द्विवार्षिक चुनाव में प्रमोद कुमार पाल अध्यक्ष एवं राहुल शर्मा को महासचिव चुना गया है। संजु पुरोहित निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये। दो वर्ष के लिए हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 11 पदाधिकारी एवं 8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गये। 2 सदस्यों को मनोनयन अध्यक्ष एवं महासचिव द्वारा आपसी सहमति से लिया जायेगा। प्रेस क्लब हरिद्वार के आचार्य किशोरीदास वाजपेयी सभागार में आयोजित आम सभा में बड़ी संख्या में यूनियन से जुड़े सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
प्रातः 10 बजे से आरंभ हुये निर्वाचन कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र चन्द्र भट्ट के सम्मुख जिला अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिये दो-दो उम्मीदवारों के नाम सामने आने पर उन्होंने मतदान पूर्व सर्वसम्मति से प्रत्याशी का चयन करने के लिए चारों प्रत्याशियों को आपसी सुलह के लिए दो चरणों में 10 मिनट का समय प्रदान किया। निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद के लिए सुनील शर्मा ने अपनी दावेदारी छोड़ कर प्रमोद कुमार को समर्थन दे दिया। जबकि महासचिव पद पर राहुल शर्मा एवं अनिल कुमार सूर्या के बीच सहमति न बन पाने पर चुनाव अधिकारी द्वारा वैलेट पेपर के द्वारा मतदान कराया गया। बैलेट बाक्स खोलने पर जब मतों की गणना की गई तो दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत पड़े थे। जिसके बाद चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट द्वारा अध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार और महासचिव पद पर राहुल शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया।
कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक नाम सामने आने पर संजु पुरोहित को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर चौ0 महेश सिंह और सतपाल सिंह, सचिव पद पर संजय अग्रवाल और नवीन पाण्डे, संगठन मंत्री मुकेश कुमार सूर्या एवं अश्वनी धीमान, प्रचार मंत्री के लिए मनोज बिजल्वाण एवं नवीन कश्यप सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। इन 11 पदाधिकारियों के अतिरिक्त 8 कार्यकारिणी सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गये। जिनमें डॉ. हरिनारायण जोशी, विक्रम सिंह सिद्धू, हरपाल सिंह, विनोद चौहान, और सुनील शर्मा शामिल हैं। 2 कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव द्वारा बाद में किया जायेगा।
इस अवसर पर मौजूद यूनियन के संरक्षक और मार्गदर्शक डॉ. हरिनारायण जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी सत्यनिष्ठा और इमानदारी के साथ कर्तव्यनिर्वहन करने की अपेक्षा की। निवर्तमान अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई ं देते हुए उससे पत्रकारों के हित में पारदर्शिता और इमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की जो साफ छवि संगठन ने बनाई है वह बरकरार रहनी चाहिये। निवर्तमान महासचिव सुदेश आर्या ने पुरानी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों की ओर से निर्वाचित कार्यकारिणी को हर कदम पर सहयोग व मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया। सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं महासचिव राहुल शर्मा ने ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों के हित और उनके कल्याण के लिए हमेशा संघर्षरत् रहेंगे, और सभी को सम्मानभाव के साथ साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर भगवती प्रसाद गोयल, सूर्या सिंह राणा, सुनील शर्मा, विनोद चौहान, हरिनारायण जोशी, विक्रम सिंह सिद्धू, सुदेश आर्या, अकरम फारूकी, रेखा नेगी, संजु पुराहित, नवीन कश्यप, मनोज बिजल्वाण, अश्वनी धीमान, मुकेश कुमार सूर्या, धनसिंह बिष्ट, नवीन चन्द्र पाण्डे, संजय अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, चौ0 महेश सिंह, राहुल शर्मा, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं के लिए विदेशी भाषा प्रशिक्षण के नए बैच शुरू
  • सुर संध्या सांस्कृतिक सम्मान समारोह : विवेक नौटियाल और अमित खरे की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
  • काशीपुर चैती मेले में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना, मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
  • काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख़्त, जनपदभर में किया औचक निरीक्षण, 112 प्रतिष्ठानों की जांच, अनियमितता मिलने पर दो का कटा चालान
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की सख्ती का असर, श्रीनगर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर शिकंजा, वितरण वाहन में मिले 9 भरे सिलेंडर
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने “आसरा गौशाला” का किया उद्घाटन, गौ संरक्षण को बताया सामाजिक दायित्व
  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आगाज, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया दमखम
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री मदन कौशिक से की शिष्टाचार भेंट, कॉलेज समस्याओं पर कराया ध्यान आकर्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.