रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 11:29 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)।  भराड़ीसैण में सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डा. बी मुरूगेशन ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे। इस मामले में कोताही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने माननीयों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। भराड़ीसैण में सोमवार से शुरू होने जा रहे बजट सत्र को लेकर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर पुलिस बल पहले भी कई बार ड्यूटी कर चुका है। इस बार भी पुलिस बल को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निवर्हन करना होगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतनी होगी। इसमें कोताही बर्दास्त नहीं होगी। विधानसभा गेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश देते हुए उन्होंने आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन चेकिंग पर बल देते हुए केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए। बैरियर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार के जुलूस, धरना, प्रदर्शन की स्थिति में कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधानसभा परिसर के निकट नहीं पहुंचना चाहिए। पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान व्यवहार संयमित एवं मर्यादित रखने, संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल अपने प्रभारी अधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने भी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विधानसभा सत्र के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
  • उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग
  • कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : पौड़ी गढ़वाल की 102 न्याय पंचायतों में शिविर, 15 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचा योजनाओं का लाभ
  • महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • चारधाम यात्रा 2026 : अंतिम दौर में हेली शटल सेवा के टेंडर, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ, सीईओ यूकाडा डॉ. आशीष चौहान ने कहा – चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर
  • हरिद्वार : बैरागी कैंप में आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.