रविवार, अगस्त 3, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस उप निरीक्षक जयकुमार सिंह का बीमारी से आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, क्षेत्र में शोक की लहर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 8:46 पूर्वाह्न

मंगलौर : उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद निवासी और उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात पुलिस उप निरीक्षक जयकुमार सिंह का आज सुबह बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिससे उनके पैतृक गांव दहियाकी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 59 वर्षीय उप निरीक्षक जयकुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय नाहरचंद मूल रूप से हरिद्वार जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम दहियाकी के निवासी थे। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना दिल्ली गेट पर तैनात थे। बताया गया कि करीब एक माह पूर्व उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, और जांच के बाद आंतों में कैंसर का पता चला था। इलाज के दौरान आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 3:50 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत उप निरीक्षक जयकुमार सिंह अपने पीछे एक विवाहित पुत्र और एक विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से पूरे परिवार में दुख का माहौल है।

उप निरीक्षक जयकुमार सिंह के निधन की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में भी शोक व्याप्त हो गया। क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी उनके पैतृक गांव दहियाकी पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

पुलिस लाइन हरिद्वार से पहुँची पुलिस टुकड़ी द्वारा पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई और सलामी गार्ड द्वारा श्रद्धापूर्वक अंतिम सलामी अर्पित की गई। इस दुखद घटना से न केवल उनके पैतृक गांव दहियाकी बल्कि निकटवर्ती मंडावली गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने 187 विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों व आश्रितों को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, मेरिट के आधार पर हो रही भर्ती
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में आए रुद्रप्रयाग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भेंट
  • पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल की कलाई पर ब्रह्मकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, बोले- यह भाई-बहन की पवित्र और अटूट डोर
  • बड़ा हादसा : नहर में गिरी श्रद्धालुओं की गाड़ी, 11 की मौत, 4 गंभीर घायल
  • उत्तराखंड: प्रदेशभर में विभिन्न केंद्रों में कराई जा रही पुलिस भर्ती परीक्षा, रखी जा रही पैनी नजर
  • उत्तराखंड : सेब से भरा पिकअप यमुना नदी में गिरा, चार लोग थे सवार
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट, इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट, इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • कुलगाम मुठभेड़: तीसरे दिन भी जारी, एक और आतंकी ढेर, अब तक तीन मारे गए
  • डीएम सविन बंसल की पहल से आपातकालीन चेतावनी प्रणाली को मिली नई दिशा, उत्तराखंड में पहली बार देहरादून में लगाए गये अत्याधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन, ट्रायल सफल, फाइनल कमिशनिंग जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.