सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालो को निशुल्क मास्क वितरित कर वैश्विक महामारी कोविड किया जा रहा जागरूक। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्गों व बच्चों जो सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नही कर रहे है को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ- साथ जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में सतपुली कस्बा अन्तर्गत बुजुर्गों व बच्चों को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ ही उन्हे कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया। जनपद पुलिस द्वारा आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण से बचाव सम्बन्धी अभियान लगातार जारी है एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आमजन को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन किये जाने हेतु निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।








Discussion about this post