पथरी / हरिद्वार : थाना पथरी पर अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह की पुलिस ने विदाई की गई, विदाई के दौरान नव नियुक्त सीओ लक्सर विवेक कुमार, कोतवाल लक्सर हेमेन्द्र सिंह नेगी, थाना अध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा तथा थाना अध्यक्ष पथरी सुखपाल सिंह मान व फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार व पुलिस स्टाफ ने माला पहनाकर स्वागत किया।

अपर पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने सभी अधिकारी व स्टाप का धन्यवाद करते हुवे सभी की नव वर्ष की मंगलकामना देते हुवे कहा कि आप सभी लोग अपने काम को ऐसे ही लगन से काम करते रहो यही मेरी सभी को शुकामनाएं है। वही दूसरी ओर सीओ लक्सर विवेक कुमार ने पथरी थाने में समस्त स्टाफ की मीटिंग ली जिसमे पथरी थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने थाने व चौकी के सभी कर्मचारियों की जानकारी दी जिसमे सीओ विवेक कुमार ने कहा कि आप सभी लोग अपने काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करते रहो और हर समय मे आपके साथ हु ओर किसी भी काम के लिए मेरे से सम्पर्क कर सकते है।










Discussion about this post