मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“उत्तराखंड जल संस्थान” लिखे सीवर टैंकर को पुलिस ने किया जब्त, चालक हिरासत में लिया

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2026 11:09 अपराह्न

हरिद्वार : शनिवार को उत्तराखंड जल संस्थान कार्यालय, जोन-प्रथम भूपतवाला, हरिद्वार के अपर सहायक अभियंता द्वारा कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-सेक्शन मशीन पर विभाग का नाम अंकित कर अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर धारा 279, 319(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सप्तऋषि उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट एवं पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए संबंधित ट्रैक्टर एवं चालक को चिन्हित कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम लाल सिंह पुत्र रोशन लाल, निवासी ग्राम ब्रह्मपुर कोतवाली रुड़की बताया।

चालक ने बताया कि ट्रैक्टर के स्वामी स्वर्गीय सोनू पुत्र रमेश कुमार, निवासी ग्राम ब्रह्मपुर, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की थे, जो रिश्ते में उसके भांजे लगते थे। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि उक्त ट्रैक्टर पूर्व में शिवालिक नगर स्थित जल संस्थान में कार्यरत था, जिसके कारण उस पर “उत्तराखंड जल संस्थान” अंकित कराया गया था। ट्रैक्टर स्वामी की मृत्यु के बाद भी यह नाम नहीं हटाया गया और उसी नाम का उपयोग कर वह ठेके पर अपशिष्ट जल का परिवहन कर खुले नालों में प्रवाहित करता था। पुलिस द्वारा संबंधित ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मुकदमे में दाखिल किया गया है तथा चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट, चेतक पुलिस कर्मी शामिल रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.