posted on : फ़रवरी 25, 2023 4:48 अपराह्न
कोटद्वार । अगर आपका मोबाइल कभी खोया या लुट गया है और जिसके लिए आप ना उम्मीद हो गए हो तो ऐसा सोचना गलत है । ऐसा ही एक मामला पौड़ी जिले की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से 69 मोबाइल अलग-अलग राज्यों से बरामद कर उन लोगों को लौटाया जिनके यह मोबाइल खो गए थे । दरअसल, रोजाना मोबाइल लूट की वारदातों की खबरें सुनाई देती हैं और पीड़ित अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट सम्बन्धित थाने में दर्ज कराने जाते हैं । मगर, पुलिस उनकी रिपोर्ट चोरी और लूट की जगह मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करती है । ऐसा जिले मे पुलिस इसलिए करती है जिससे जिले मे होने वालीं मोबाइल लूट की वारदातों और क्राइम के ग्राफ को थानों के रजिस्ट्रर में कम दर्ज हो । इसके साथ ही पुलिस ने पीड़ित को राहत देने के लिए उनकी रिपोर्ट को लूट की जगह खोने मे दर्ज कर लेती है, जिससे वारदातों मे कमी दिखा अपनी ओर थाने की नाक को बचा सके । ऐसी जानकारी हमें यहां उन लोगों से मिली जिनके मोबाइल लूट लिए गए थे या फिर चोरी हो गए थे । पुलिस ने एक अच्छी पहल शुरू की है, जिसमें पुलिस ने गुमशुदा चोरी लूट के उन मोबाइलों की एक लिस्ट तैयार कर जिसमें हर थाने से मोबाइल चोरी और गुमशुदगी के मामले दर्ज थे ।उन शिकायतों को सर्विलांस टीम ने मंगवाया और उन्हें सर्विलांस पर लगा बरामद करने का काम किया ।


