बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पुलिस ने दर्ज की FIR

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2026 11:35 अपराह्न

देहरादून: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी पर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश की गई और इसके बाद अपहरण का प्रयास भी किया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

नयागांव चंद्रबनी निवासी 26 वर्षीय हर्ष वालिया, जो भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले क्लेमनटाउन थाने में उनका कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पीड़ित के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम करीब 4 से 4:30 बजे के बीच वह गौतम कुंड के पास एक कैफे से लौट रहे थे, तभी पीछे से आई एक आई-20 कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

आरोप है कि कार से उतरे युवकों ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी। इसी दौरान दूसरी कार से आए अन्य युवक उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े, जिससे आरोपी घबरा गए।

इस दौरान हमलावरों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हर्ष वालिया किसी तरह मौके का फायदा उठाकर पास की दीवार फांदकर भाग निकले। घटना में उनकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मकान की दीवार भी टूट गई।

पीड़ित ने हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा, अभिनव काकरान, चेतन्य शर्मा समेत कुछ अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक कार को कब्जे में ले लिया। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : फील्ड मार्शल स्व. दिवाकर भट्ट की प्रथम पुण्यतिथि पर UKD ने दी श्रद्धांजलि
  • सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को मिले नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल
  • बैंणी-भुली योजना’ के लाभार्थियों की संख्या और बेरोजगारी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, मांगा जवाब
  • मोरी तहसील में अग्निकांड प्रभावितों को तत्काल राहत देने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये अधिकारियों को निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा – ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा के दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी
  • धारा-27 के तहत तबादलों के लिए उमड़े शिक्षक, तीन हजार से अधिक आवेदन पहुंचे
  • आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट यूजी काउंसिलिंग में एक अभ्यर्थी के दो स्कोर कार्ड मिले, अंकों में 100 का अंतर
  • पवाणी गांव अग्निकांड अपडेट : आग का तांडव, 33 आवासीय मकान जलकर राख, 58 परिवार प्रभावित
  • देहरादून स्थित कार्यालयों द्वारा 16 से 28 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है ऑडिट सप्ताह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.