शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को पुलिस तैयार

शेयर करें !
posted on : जुलाई 4, 2025 10:27 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली पुलिस ने पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से पूर्ण करने के लिए तैयारी पूरी कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने वर्चुअल  माध्यम से क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जरूरी टिप्स दिए है। उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए उन्होंने अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। कहा कि मतदान से पूर्व सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करना होगा। संभावित जोखिमों का आकंलन कर रणनीतिक कार्ययोजना तैयार कर संवेदनशील तथा अति संवेदनशील बूथों का भौतिक निरीक्षण करना होगा। थाना क्षेत्रों में अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरूध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। इस मामले में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी।

एसपी पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निवासरत शस्त्र लाइसेंस धारको से तत्काल शस्त्र जमा करवाने के निर्देश दिए ताकि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। एलआईयू को चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दों, अफवाहों या विवादास्पद गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। उनका कहना था कि जिन व्यक्तियों का पूर्व चुनावों में विघ्न डालने, हिंसा फैलाने या कानून व्यवस्था भंग करने का इतिहास रहा है उन पर कड़ी निगरानी रखी जानी चाहिए। आवश्यकतानुसार बॉंड भरवाने, नजरबंदी एवं अन्य निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। सभी अधिकारियों को उन्होनंे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद बनाए रखने की नसीहत दी। कहा कि कोई भी व्यक्ति या समूह चुना प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश न करे।

 पुलिस अधीक्षक पंवार ने कहा कि चमोली जिले में पंचायत चुनावों को व्यवस्थित रूप से संपादित करना सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस को हर समय अलर्ट मोड पर रहना होगा। आमजन को भयमुक्त वातावरण देना पुलिए की प्राथमिकता का हिस्सा होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जनकल्याण, रोजगार, शिक्षा, श्रमिक हित और आधारभूत विकास को नई गति : धामी कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.