posted on : अक्टूबर 21, 2021 5:42 अपराह्न
देहरादून : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए देश भर के पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धाजलि दी गई। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर उपसेनानायक SDRF अजय भट्ट, सहायक सेनानायक प्रकाश देवली, अनिल शर्मा, शिविरपाल राजीव रावत व समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। सम्पूर्ण देश के शहीद पुलिस जवानों को ‘पुलिस स्मृति दिवस’ पर सादर नमन।
कर्तव्य की बलिवेदी पर
जो वीर हुए कुर्बान,
पुलिस के उन शूरवीर
जाँबाज़ जवानो को सलाम।

