posted on : अक्टूबर 23, 2023 4:48 अपराह्न
कोटद्वार । विगत 20 अक्टूबर को रिखणीखाल के स्थानीय निवासी ने थाना रिखणीखाल पर सूचना दी कि उनकी पत्नी दो नाबालिग बच्चों सहित घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। जिस सम्बन्ध में थाना रिखणीखाल पर गुमशुदगी पंजीकृत की गई ।प्रकरण महिला एवं बच्चों की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे ने गुमशुदाओं को सकुशल बरामद करने हेतु थानाध्यक्ष रिखणीखाल के नेतृत्व में टीम गठित करने हेतु आदेशित किया । निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर सुरागरसी पतारसी एवं सर्विलान्स की मदद से सोमवार को गुमशुदा महिला व उसके नाबालिग बच्चों को हरियाणा से सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



