शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गैंग लीडर कुख्यात गोरखा को पटना से किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2024 9:21 अपराह्न
 
कोटद्वार। 20 नवंबर 2023 को तहसीलदार यमकेश्वर सुधा डोभाल ने थाना यमकेश्वर में दी गई तहरीर में बताया कि तहसील यमकेश्वर के सरकारी खाते की चैक बुक से कुछ अज्ञात लोगों द्वारा 13 कूटरचित चैक विभिन्न खाता धारकों के खातों में लगाकर 11 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई हैं। उक्त मामले में पुलिस ने 26 जनवरी 2024 को अभियुक्त निहाल सिन्हा पुत्र बच्चू सिह एवं अभियुक्त रोहित राज पुत्र मनोज कुमार को पटना के थाना कंकरबाग क्षेत्र के चांदमारी चौक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अभियोग में मुख्य आरोपी ग्राम हुसेना, मेदनी चौक, थाना व जिला लखीसराय, बिहार निवासी गैंग लीडर गोरे लाल यादव उर्फ दीपक कुमार उर्फ गोरखा पुलिस को लगातार चकमा देकर अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष यमकेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलान्स की मदद से काफी प्रयासों के बाद अभियुक्त के बिहार में होने की जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त काफी शातिर किस्म का ठग और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपना नाम और ठिकाने तथा मोबाइल नम्बर बदल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया । पौड़ी पुलिस द्वारा गैंग लीडर गोरे लाल यादव को कदमकुवा थाना, पटना बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध बिहार के कई थानों में हत्या, जबरन वसूली जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्त का पेशा लोगों को डरा धमकाकर जबरन वसूली करना है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मैं और मेरे गैंग के सदस्य बैंकों से सरकारी निकायों, कार्यालयों के चैक, खाता संख्या आदि की जानकारी लेकर उनके फर्जी चैक बुक, उक्त खातों की चैक बुक का क्लोन बनाकर विभिन्न फर्जी खातों में लगाकर पैसा निकाल लेते हैं तथा उन पैसों को आपस में बांट लेते है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष यमकेश्वर उमेश कुमार, सीआईयू प्रभारी कोटद्वार कमलेश शर्मा, सीआईयू अपर उपनिरीक्षक अहसान, अपर उपनिरीक्षक मुनेश थाना यमकेश्वर शामिल थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रेरा पोर्टल से जुड़ेगी मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया – सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शशिधर भट्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दिए सख्त निर्देश
  • ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस की कार्रवाई, NBW वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • बागेश्वर : 3 पैथोलॉजी लैब्स सीज, प्रत्येक पर ₹2.50 लाख का जुर्माना
  • पौड़ी गढ़वाल: बच्चों की सुरक्षा व कार्यस्थल पर लैंगिक सम्मान के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • रुद्रपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 4 महिलाओं का रेस्क्यू
  • पासपोर्ट विवाद में मामले SC में जोरदार बहस, पवन खेड़ा को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला 
  • द इंडियन एकेडमी कर्णप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में सौम्या 97.5% के साथ जिला टॉपर
  • पौड़ी गढ़वाल : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.