posted on : अगस्त 21, 2022 5:15 अपराह्न
धुमाकोट : थाना धुमाकोट पर 19 अगस्त 2022 को एक स्थानीय निवासी धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि जसपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिस सम्बन्ध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0-19/2022, धारा-376/506 भादवि एवं ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम जसपाल सिंह पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त जसपाल सिंह को आज दिनांक 21 अगस्त 2022 को पटौटिया इंटर कॉलेज से 350 मीटर आगे यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- जसपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्रामम सलाना, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 37 वर्ष)।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 19/2022 धारा 376/506 भादवि0 एवं ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम जसपाल सिंह।
पुलिस टीम
- महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट
- आरक्षी 134 ना0पु0 राकेश कुमार
- आरक्षी 494 ना0पु0 प्रवीण भूषण


