posted on : मार्च 19, 2022 6:53 अपराह्न
पैठाणी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत होने वाली किसी भी आपदा/दुर्घटना सम्बन्धी घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में 17 मार्च 2022 को थाना पैठाणी क्षेत्रान्तर्गत चुठाणी बैण्ड के पास वाहन संख्या UK 11TA-0390 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिस सम्बन्ध में थाना पैठाणी पर 17 मार्च 2022 को मृतक रोहित कुमार के पिता शेर सिंह पुत्र माधौ सिंह निवासी-ग्राम बिसोणा पोस्ट-किरसाल, पट्टी-चाँदपुर तहसील आदिबद्री जिला चमोली, द्वारा थाने पर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पैठाणी पर मु.अ.स. 05/2022 धारा 279/337/338/304 (ए) भादवि बनाम चालक गजराज पंवार पुत्र हुकम सिंह पंवार निवासी-कडियालगाँव, थाना- लम्बगाँव, जिला- टिहरी गढवाल, अभियोग पंजीकृत किया गया। नामजद अभियुक्त चालक गजराज पंवार को 18 मार्च 2022 को तरपालीसैण रोड़ बनास बैण्ड से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रताप सिंह
- आरक्षी 176 नापु पवन कुमार
- आरक्षी 381 नापु राजेन्द्र सिंह


