posted on : मार्च 21, 2022 8:45 अपराह्न
कोटद्वार । विगत 28 फरवरी को कोटद्वार बाजार चौकी क्षेत्र के लालबत्ती चौक पर दो पक्षों में हुए किसी बात को लेकर विवाद में आरोपी एक युवक को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था जिसमें टीम ने कार्यवाही करते हुए विवाद में शामिल रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नवीन उर्फ नवनीत को देर शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है बाकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विवेचक उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन ने बताया कि इस मामले में कौड़िया निवासी पीड़ित की बहन शोभा देवी ने कोतवाली कोटद्वार में 1 मार्च को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में कल देर शाम आरोपी नवीन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में बाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन, कांस्टेबल कुलदीप कुमार और अमरजीत शामिल है।




