कोटद्वार : बीती 24 जून की देर रात्रि में कन्ट्रोल रुम डायल 112 पर सूचना दी गयी कि लोकमणिपुर में दो भाई शराब के नशे में लडाई झगडा कर रहे है। प्राप्त सूचना पर तत्काल उ0नि0 राजाराम डोभाल मय पुलिस टीम के मौके पर पहुँचे जहाँ दो व्यक्ति नशे शराब में थे हाँथ में पत्थर लेकर लड़ाई झगडा कर हो-हल्ला कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो व्यक्ति और जोर-जोर से चिल्लाने लगे और आस-पास के लोगो को मरने-मारने पर उतारु रहे थे क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था व संज्ञेय अपराध कारित होने को रोकने के दृष्टिगत दोनों ब्यक्तियों को धारा-170(2) बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1- विनोद पुत्र स्व मनबहादुर थापा निवासी लोकमणिपुर कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल उम्र-34 वर्ष मो0नं0-8267009215,
2- अमित सिंह पुत्र स्व० मनबहादुर थापा निवासी लोकमणिपुर कोतवाली कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल उम्र-32 वर्ष मो0नं0- 8439004808



