posted on : अगस्त 10, 2022 12:15 अपराह्न
धुमाकोट : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान 08 व्यक्तियों (विनोद सिंह, विजय सिंह, बनवारी सिंह रावत, महिपाल सिंह रावत, फाजिल, प्रेम सिंह नेगी, रामपाल सिंह रावत, गया) को रूपये नगदी 31,500/- व ताश के पत्तों के साथ जड़ाऊ खांद के पास जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना धुमाकोट में मु0अ0सं0-18/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
अभियुक्तों नाम पता
- विनोद सिंह पुत्र स्वर्गीय उमेद सिंह निवासी ग्राम बडोल कसाना थाना धुमाकोट
- विजय सिंह पुत्र रेवत सिंह निवासी उपरोक्त
- बनवारी सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय सुल्तान सिंह रावत निवासी ग्राम डोबा धुमाकोट
- महिपाल सिंह रावत पुत्र श्याम सिंह रावत निवासी ग्राम देवलाड थाना धुमाकोट
- फाजिल पुत्र भूरा निवासी खताडी पोस्ट ऑफिस रामनगर जिला नैनीताल हाल निवासी जड़ाऊ खांद
- प्रेम सिंह नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी ग्राम संगलियापल्ला
- रामपाल सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय दिलवर सिंह निवासी संगलिया तल्ला
- गया प्रसाद पुत्र मगन निवासी ग्राम अदाली खाल
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-18/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम
बरामद माल
- 31,500/- रुपये व ताश के पत्ते
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक अजय रमन
- आरक्षी 282 ना0पु0 मुकेश
- आरक्षी 28 ना0पु0 राजीव
- आरक्षी 494 ना0पु0 प्रवीण भूषण
- आरक्षी 154 ना0पु0 शैलेंद्र पटवाल


