शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोखरी महाविद्यालय में चौथे दिन उग्र हुआ छात्र आंदोलन, छात्रों ने की तालाबंदी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2026 6:49 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। गुरुवार को आंदोलन उस समय उग्र हो गया जब आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर एक शिक्षक को अंदर रोक दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से वार्ता कर उन्हें समझाया। इसके बाद छात्रों ने तालाबंदी समाप्त कर दी। इस दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया।

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शिवम पंत के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट बताई जा रही है। छात्रों के अनुसार आंदोलन के दौरान उनका करीब तीन किलोग्राम वजन कम हो चुका है। इससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। छात्रों की उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल से फोन पर वार्ता भी हुई, लेकिन मांगों के समाधान को लेकर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। वार्ता विफल रहने के बाद छात्रों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

एबीवीपी पोखरी के छात्र नेता अमन गुसाईं ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए पीछे नहीं हटेंगे।

इस दौरान अभाविप विभाग सह संयोजक सौरभ बत्र्वाल, हिमानी चौधरी, हिमांशु रावत, सौम्या थपलियाल, सलोनी, वंदना, दिव्यांशी, नगर सह मंत्री दिव्यांशु बत्र्वाल समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प
  • फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, गूंजे मां वाराही के जयकारे
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
  • नदियां शांत हैं, खतरा नहीं : नेपाल की जलप्रलय ने उत्तराखंड को चेताया 
  • पौड़ी गढ़वाल : गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड में पांच दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी
  • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 475 की मौत; सुरंग में फंसे लोगों के लिए रेस्क्यू तेज, 121 विदेशी पर्यटक सुरक्षित निकाले गए
  • मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, कोटद्वार व लक्ष्मणझूला में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
  • गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं में लंपी स्किन डिजीज जैसे लक्षण, पशुपालन विभाग अलर्ट
  • ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.