बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम मोदी ने देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का किया शुभारंभ, सीएम धामी ने देहरादून से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना, पर्वतीय महापरिषद ने लखनऊ में ट्रेन का किया भव्य स्वागत

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2024 9:49 अपराह्न
लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।  पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ उत्तर प्रदेश  द्वारा लखनऊ देहरादून वन्दे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने आज लखनऊ से जारी विज्ञप्ति में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की राजधानियों को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देकर उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश की जनता को सुगम यात्रा का उपहार दिया है। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा निरंतर उक्त विषय की मांग उठाई जा रही थी, ताकि देहरादून – लखनऊ के बीच एक सुविधाजनक ट्रेन की सुविधा प्रारंभ हो सके।
पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने बंदे भारत ट्रेन का उपहार देकर एक बहुत पुरानी मांग को पूरा किया है। अब मात्र 8 घंटे में यह यात्रा पूरी हो सकेगी और एक ही दिन में यात्री आवागमन कर सकेंगे। इस ट्रेन के चलने से हरिद्वार, देहरादून एवं उत्तराखण्ड की तरफ जाने वाले यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। पर्वतीय महापरिषद द्वारा लगातार उत्तराखंड सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, रक्षा मंत्री भारत सरकार और रेल मंत्रालय से निवेदन किया जा रहा था।  विगत नवम्बर माह में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के लखनऊ आगमन पर  इस रेल सेवा हेतु निवेदन किया था और सीएम धामी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस रूट पर रेल की आवश्यकता के संदर्भ में चर्चा की और रेल मंत्री द्वारा इस रूट पर वन्दे भारत रेल सेवा प्रदान की।
आज प्रातः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से इस रेल को हरी झंडी देकर रवाना किया। शीघ्र ही लखनऊ से पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन करने देहरादून पहुंचेगा और उनके माध्यम से रेल मंत्री का भी आभार प्रकट करेगा। आज सायं 05:00 बजे अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पर्वतीय महापरिषद के पदाधिकारियों द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन में पहुंच कर वन्दे भारत ट्रेन के यात्रियों एवं ट्रेन के पॉयलेट, गार्ड एवं अन्य कर्मियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक अभिनव पाण्डेय जी सहित स्टेशन प्रबन्धन के अनेक कर्मी उपस्थित थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक पंचकर्म से आमवात रोग में मिली राहत, घुटनों के दर्द और सूजन से उबरी भारती चमोली
  • महाराष्ट्र में फिर बड़ा सियासी भूचाल : शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत की आहट, शिंदे गुट के संपर्क में 7 सांसद!
  • उत्तराखंड : बंजी जंपिंग के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 17 जून तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य
  • ​कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प
  • पेयजल किल्लत पर फूटा भूतपूर्व सैनिकों का गुस्सा, एसडीएम दफ्तर मे जताई नाराजगी..
  • कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ
  • वेदपाठी भर्ती में दो साल की देरी पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.