शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही, PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुःख

शेयर करें !
posted on : अगस्त 6, 2025 12:00 पूर्वाह्न

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने की भयावह घटना सामने आई। खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 20 से 25 होटल व होमस्टे बह गए हैं, जबकि 10 से 12 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। स्थानीय निवासी राजेश पंवार के अनुसार, खीर गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदनाव्यक्त करता हूं और सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर–कसर नहीं छोड़ी जा रही हैं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस आपदा पर दुख जताया और मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को तत्काल राहत कार्यों में जुटने के निर्देश दिए हैं। अमित शाह ने राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है और कहा कि केंद्र सरकार लगातार राज्य के संपर्क में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना पूर्व निर्धारित दौरा स्थगित कर देहरादून लौटते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र के साथ समन्वय स्थापित किया है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.