गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खिलाड़ियों ने बर्फ पर दिखाया दमखम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:30 अपराह्न

​औली/चमोली । विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली के बर्फीले ढलानों पर विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और स्किंग माउंटेनियरिंग ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शीतकालीन खेलों का भव्य समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए एथलीटों ने अल्पाइन स्किंग, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग जैसी साहसिक स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर चयनित शीर्ष खिलाड़ी आगामी ‘खेलो इंडिया’ और ‘नेशनल गेम्स’ में उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगे। आयोजन में विशेष रूप से भारत से बाहर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को वरीयता दी गई, जिनमें वर्तमान में इटली में प्रशिक्षण ले रही मेहक कावन और कज़ाकिस्तान में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ऋषभ डिमरी व आयुष भट्ट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय स्तर को देखते हुए उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता प्रदान की गई है।

​प्रतियोगिता के परिणामों में अल्पाइन स्किंग (पुरुष वर्ग) में अक्षय कवाण प्रथम, सचिन कवाण द्वितीय, रोहित मर्तोलिया तृतीय और मयंक पंवार चौथे स्थान पर रहे। महिला वर्ग (टाइम ट्रायल) में आकांक्षा भट्ट (0.4471 सेकंड) ने पहला, मुस्कान कवाण ने दूसरा, रुचिका कवाण ने तीसरा और अनन्या भट्ट ने चौथा स्थान प्राप्त किया। स्नोबोर्ड स्पर्धा में ओजस्वी पंवार विजेता रहे, जबकि आयुष क्षेत्री दूसरे और तुषार मर्तोलिया तीसरे स्थान पर रहे। स्की माउंटेनियरिंग में शार्दुल थपलियाल ने प्रथम, हिमांशु कँवर ने द्वितीय और मयंक भंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

​खिलाड़ियों के इस कड़े चयन के लिए विशेषज्ञों की एक विशेष चयन समिति नियुक्त की गई थी। इस चयन समिति में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से  विकेश डिमरी,  राकेश रंजन और  प्रदीप मडरवाल शामिल रहे। साथ ही जीएमवीएन (GMVN) की ओर से  किशोर डिमरी व  अनिरुद्ध भुजवान, स्की माउंटेनियरिंग विभाग से  मितेश पंवार व विमलेश पंवार और आईटीबीपी (ITBP) की ओर से  नानक चंद ने चयन कर्ता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन विशेषज्ञों की देखरेख में पारदर्शी तरीके से टीम का चयन किया गया, जिससे भविष्य में उत्तराखंड के शीतकालीन खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.