शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेडू के उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने के लिए नर्सरी में तैयार की जाएगी पौध – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2025 1:33 अपराह्न
  • जिलाधिकारी ने ली पाइन व बेडू प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैंप कार्यालय में पाइन प्रोजेक्ट और बेडू प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में पाइन (चीड़ के बीज) और बेडू की अधिक मात्रा पाई जाती है उन स्थानों को चिन्हित कर अभी से चयनित किया जाए।
पाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइन के बीजों को एकत्रित करने के लिए एक योजना तैयार करें, ताकि गर्मियों के सीजन में चिन्हित स्थलों से बीज एकत्रित किए जा सकें। उन्होंने रीप परियोजना अधिकारी को पाइन के बीजों की टेस्टिंग कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि बीजों से बनने वाली सामग्री के लिए किस मशीन का उपयोग किया जा सके। जिससे पाइन से बनने वाले सामग्री जल्द तैयार किए जा सके। इसके अलावा उन्होंने बेडू प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में जिन क्षेत्रों में बेडू की अधिक पाए जाते हैं वहां से बेडू एकत्र करने की तैयारी अभी से करें। जिससे बेडू पकने के सीजन में उन क्षेत्रों से बेडू एकत्रित किए जा सकेंगे और बेडू से बनने वाले जेम, चटनी व अन्य तैयार किए जा सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेडू के उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने को लेकर श्रीनगर स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में बेडू के 05 हजार पौध तैयार किए जाएंगे। वहीं श्रीनगर रोड़ स्थित विद्या नर्सरी में 02 हजार बेडू के पौध स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तैयार किए जा रहे बेडू के पौधों को बरसात के सीजन में आबादी वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। जिससे उनकी निगरानी भी की जाएगी। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, रीप परियोजना अधिकारी कुलदीप बिष्ट व समस्त खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ग्रामोत्थान परियोजना से चमोली में मजबूत हो रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आईएफएडी के सहयोग से 29 हजार परिवारों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य, स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत क्षेत्र में पर्यटन, साहसिक खेल और वाइब्रेंट विलेज योजना को मिलेगी नई पहचान – डीएम गौरव कुमार
  • लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, चार माह तक होंगे दर्शन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी
  • मानसून से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से करें पूरी – डीएम मयूर दीक्षित
  • श्रीनगर का गोवा बीच बना पर्यटकों का आकर्षण, पुलिस ने जारी की सुरक्षा अपील
  • पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित
  • श्रद्धालुओं को खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
  • पंजप्यारों की अगुवाई में पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
  • ऋषिकेश : फोटो लेना पड़ा भारी, दो युवक गंगा में बहे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.