posted on : जनवरी 29, 2022 11:59 पूर्वाह्न
पिरान कलियर : पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निकट पर्यवेक्षण में 28 जनवरी 2022 को थाना कलियर के कांस्टेबल 204 अलियास अली कांस्टेबल 1509 संजय पाल के द्वारा कलियर क्षेत्र में नशे के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाकर दोराने चेकिंग सार्वजनिक शौचालय कलियर के पास से अभियुक्त आसिफ पुत्र इकबाल उर्फ भालू निवासी झुग्गी झोपड़ी बंबईया मदरसे के पास कलियर थाना पिरान कलियर को हस्व कायदा 40 पव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । । उपरोक्त बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिरान कलियर पर अभि आसिफ उपरोक्त के विरुद्ध मु०अ० सं० 86/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
- आसिफ पुत्र इकबाल उर्फ भालू निवासी झुग्गी झोपड़ी बंबईया मदरसे के पास कलियर थाना पिरान कलियर
बरामद माल
- अभियुक्त आसिफ पुत्र इकबाल के कब्जे से 40 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का बरामद होना ।
पुलिस टीम थाना पिरान कलियर
- का. 204 अलियास अली
- का. 1509 संजयपाल



