सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री की तबियत हुई ख़राब, एयर एम्बुलेंस से भेजा एम्स ऋषिकेश

शेयर करें !
posted on : मई 23, 2022 9:51 अपराह्न
ऋषिकेश : केदारनाथ धाम में तबियत बिगड़ने के कारण मुंबई के एक यात्री को अपराह्न में हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स की इमरजेंसी में भर्ती इस तीर्थयात्री की हालत में अब सुधार है व मरीज का आवश्यक उपचार जारी है। गौरतलब है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित होने के कारण केदारनाथ धाम में ऑक्सीजन की कमी बनी रहती है। ऐसे में धाम व यात्रा मार्ग में कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत आने लगती है और कई दफा तबियत ज्यादा खराब हो जाती है।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220523-WA0043.mp4
सोमवार को इस यात्रा मार्ग पर मुंबई के एक तीर्थ यात्री को सांस लेने में अत्यधिक परेशानी होने लगी। मुंबई स्थित मुलुन्ड निवासी 47 वर्षीय सचिन तुकाराम पाटिल अपनी पत्नी यामिनी के साथ केदारनाथ दर्शन हेतु निकले थे। जब यह खच्चर द्वारा केदारनाथ मार्ग पर लिनचोली के पास पहुंचे तो सचिन पाटिल को ऑक्सीजन की कमी महसूस होने लगी और सांस फूलने पर उन्हें सांस लेने में भारी परेशानी होने लगी। सचिन की पत्नी यामिनी ने बताया कि उस दौरान केदारनाथ में बारिश भी हो रही थी। ऐसे में घबराहट और बैचेनी बढ़ने पर सचिन को पहले लिनचोली में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। लेकिन यात्री के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए बाद में उसे उचित इलाज हेतु हेली एम्बुलेंस के माध्यम से अपराह्न में एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।
इस बाबत एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि इस यात्री को एम्स इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार शुरू करने के बाद अब पेशेंट सचिन पाटिल के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूर्ण स्वस्थ होने पर शीघ्र ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
https://www.liveskgnews.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220523-WA0044.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चम्पावत को मॉडल जनपद बनाने का संकल्प, 123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • चंपावत को मिली अत्याधुनिक एमआरआई मशीन
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण : पूर्व महासचिव चंपत राय से पुलिस की पूछताछ, बैंक से भी जुटाए अहम दस्तावेज
  • थलीसैंण में विकास कार्यों की समीक्षा, डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को बरसात से पहले सड़क निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश
  • सीएम धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
  • पौड़ी गढ़वाल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 29250 बच्चों को पिलायी गयी जीवनरक्षक खुराक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.