शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गेट सिस्टम से ज्योतिर्मठ में तीर्थयात्रियों को जाम से मिली राहत

शेयर करें !
posted on : जून 7, 2026 4:28 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ तथा हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों को ज्योतिर्मठ में गेट सिस्टम को प्रभावी करने से जाम के झाम से निजात मिल रही है। इसके चलते स्थानीय लोगों को भी राहत मिलती दिखाई दे रही है।

दरअसल बदरीनाथ यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को वाहनों के दबाव के चलते जाम से निजात नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते ज्योतिर्मठ में करीब 15 वर्षों बाद वन वे गेट सिस्टम लागू किया गया। इस व्यवस्था के प्रभावी होने से चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को जाम के झाम से निजात मिलती दिखाई दे रही है। बदरीनाथ धाम की यात्रा के शुरू होने के 43 दिनों के भीतर ही 9 लाख 8 हजार 619 श्रद्धालु यात्रा पर आ चुके है। इसी तरह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी अब तक 55 हजार 411 तीर्थयात्री मत्था टेक चुके हैं। हर रोज 20 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ज्योतिर्मठ के मारवाडी के मध्य लग रहे जाम के चलते डीएम गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस और तहसील प्रशासन ने गेट सिस्टम शुरू किया। इससे दोनों ओर से निर्धारित समय अंतराल पर एक दिशा से वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे यातायात को सुचारू बनाने में मदद मिलती जा रही है। स्थानीय लोग भी गेट सिस्टम लागू होने से राहत में हैं। इससे पूर्व ज्योतिर्मठ में जाम लगने से पैदल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों व व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस झंझट से लोगों को निजात मिल गई है।

ब्रहमकपाल तीर्थपुरोहित संगठन के अध्यक्ष अमित सती, स्थानीय व्यापारी हर्षा शाह, सलीम और समीर डिमरी ने प्रशासन एवं पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गेट सिस्टम लागू होने के बाद ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जाम की समस्या काफी हद तक नियंत्रित हुई है और आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है।

डीएम गौरव कुमार ने कहा कि बदरीनाथ एवं हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वाहनों के दबाव को देखते हुए गेट सिस्टम संचालित किया जा रहा है। यातायात का दबाव कम होने पर आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने तथा सहयोग बनाए रखने की अपील भी की।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.