गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अगस्त्यमुनि में धूमधाम से मनाया गया फूलदेई महोत्सव, मतदान जागरूकता का दिया संदेश

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2025 6:01 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स मैदान में आज स्वीप (SVEEP) और दस्तक पहाड़ के तत्वावधान में फूलदेई महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा अगस्त्यमुनि के मुख्य बाजार में घोघा माता की डोली यात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान स्वीप टीम ने उपस्थित लोगों को मतदान की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए आगामी पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर मतदाता की भागीदारी आवश्यक है।
इस दौरान कार्यक्रम में “हमारा कारवां” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऐश्वर्या रावत, अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष संतोष रावत तथा नगर निगम श्रीनगर की मेयर आरती भंडारी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने पर्वतीय संस्कृति को संजोने के लिए इस आयोजन की सराहना की और इसे एक महत्वपूर्ण पहल बताया।मुख्य अतिथि श्रीमती ऐश्वर्या रावत ने कहा कि फूलदेई महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजनों से हमारी परंपराएँ जीवंत रहती हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही, मतदान जागरूकता अभियान को इसमें शामिल करना एक सराहनीय प्रयास है।संतोष रावत (अध्यक्ष, नगर पालिका रुद्रप्रयाग) ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। इस महोत्सव के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना एक सकारात्मक पहल है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे आगामी पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।”आरती भंडारी (मेयर, नगर निगम श्रीनगर) ने कहा कि “हमारी संस्कृति और परंपराएँ हमें समाज से जोड़ती हैं और हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती हैं। इस आयोजन में बच्चों और युवाओं की भागीदारी देखकर हृदय गदगद हो गया। साथ ही, मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देना भी अत्यंत आवश्यक है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करती हूँ कि वे अपने मत का उपयोग अवश्य करें।”
जनपद के यूथ आइकन लखपत सिंह राणा ने अपने शानदार गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके लोकगीतों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया, जिससे पूरा मैदान उत्साह से भर गया। इस दौरान फूलदेई महोत्सव में घोघा जातरा का भी आयोजन किया गया।इसमें जूनियर वर्ग में इंद्रासणी टीम जैली प्रथम रही जबकि भावेश घोघा टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, सीनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तैला की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि गुरुकुल नेस पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। जबकि सर्वश्रेष्ठ गायन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमड़ी विजेता रहा। इस दौरान आयोजक मंडल में दीपक बेंजवाल, हरीश गुसाईं, कालिका कांडपाल तथा प्रेस क्लब समिति के अध्यक्ष पत्रकार कुलदीप राणा “आजाद” मौजूद रहे।

 

1 of 24
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.