सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साहसिक खेलों के रोमांच का साक्षी बनेगा फुलचट्टी, तैयारियां तेज, राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग प्रतियोगिता की मैजबानी करेगा जिला पौड़ी गढ़वाल, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ कर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2025 3:27 अपराह्न
पौड़ी : 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद गढ़वाल के तहसील यमकेश्वर क्षेत्र स्थित फूलचट्टी में 02 से 06 फरवरी तक आयोजित होने वाली कयाकिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चार दिन के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में उप जिलाधिकारी यमकेश्वर को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने सभी तैयारियों को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग को प्रतिदिन कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने राफ्टिंग एसोसिएशन यमकेश्वर व मुनिकीरेती के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारी को टीएचडीसी टिहरी और जीवीके श्रीनगर को फुलचट्टी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान नदी के जलस्तर को नियमित रखने के लिए पत्र भेजने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल में विद्युत, शौचालय, साउंड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। वहीं उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की टीम तैनात करने को कहा। जिलाधिकारी ने खेल अधिकारी को सभी तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्य सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग को व्यवस्थित बनाने के निर्देश लोनिवि को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि 02 व 03 फरवरी को कयाकिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल फुलचट्टी पहुंचेंगे। अगले दिन 04 व 05 फरवरी को सलालम कयाकिंग व 06 फरवरी को एक्सट्रीम कयाकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कहा कि यह प्रतियोगिता कार्यक्रम स्थल से 150 मीटर के भीतर आयोजित की जाएगी।
बैठक में नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, अधिशासी अभियंता लोनिवि दुगड्डा निर्भय सिंह,जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, जिला अभिहित अधिकारी अजब सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, पुलिस अधिकारी अरविंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा उत्तराखंड- प्रदीप बत्रा
  • महर्षि वाल्मीकि जी: भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ और सामाजिक समरसता के प्रेरणास्रोत
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.