रविवार, फ़रवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 19, 2024 11:39 अपराह्न

देहरादून। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब और उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी व गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पत्रकारिता कर रहे विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता प्रदर्शनी ‘नेचर एवं कल्चर’ पर आधारित थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एसजीआरआर यूनिवर्सिटी की छात्रा कोमल, द्वितीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र गौरव और तृतीय स्थान पर तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र अभिषेक ने सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि हरीश कोठारी ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ बताते हुए पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया।

अति विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने फोटोग्राफरों की मेहनत और जोखिम को सराहा, जो न केवल खबरों को दुनिया तक पहुंचाते हैं, बल्कि कई बार अपनी जान जोखिम में डालते हैं।

विशिष्ट अतिथि अनिल मारवाह, स्टेट फूड इंडस्ट्रीज के कोर्डिनेटर ने कहा कि फोटोग्राफरों की भागदौड़ की जिंदगी के दौर में फोटो प्रदर्शनी से जिंदगी के विभिन्न रंग देखने को मिलते है। जिससे हमें कुछ सीखना का मौका मिलता है।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने भी फोटोग्राफी के क्षेत्र में फोटोग्राफरों की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की, जो पत्रकारिता के महत्वपूर्ण अंग के रूप में कार्य करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका में वरिष्ठ फोटोग्राफर अजय गोयल, भगत सिंह रावत, भूमेश भारती मौजूद थे।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों से पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. राजेंद्र नेगी, डॉं आशा भला, डॉ आरती भट्ट, अरूण बिष्ट, तौसीफ इकबाल, नीरज कोठियाल, दीपिका रावत, दीपक बहुगुणा के साथ ही प्रेस क्लब की कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कार्यकारिणी सदस्य बालम सिंह तोपवाल, उत्तराखंड कैमरामैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बड़थ्वाल, संरक्षक विनोद पुंडीर, उपाध्यक्ष मंजूल सिंह मांजिला, सदस्य राजू पुशोला, राजीव काला, पारस नेगी, दीपक छाबड़ा, राहुल ग्रोवर, दीपक बड़थ्वाल, शिवराज सिंह राणा, नवीन जोशी के साथ ही क्लब के पूर्व महामंत्री गिरिधर शर्मा, वरिष्ठ सदस्य हरीश जोशी, जितेंद्र नेगी, अरूण शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, भूपत सिंह बिष्ट, तिलक राज, देवेन्द्र सिंह नेगी, दीपक फरस्वाण, योगेश रतूड़ी, सुलोचना पयाल, अमित ठाकुर, वीके डोभाल, सूर्य प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • दुर्गम हिमालयी सीमाओं पर आईटीबीपी महानिदेशक ने भरी हुंकार
  • पिंक काउंसिल CSI 2026 का देहरादून में शानदार आगाज़ : महिला हृदय स्वास्थ्य पर विशेषज्ञों ने दिया ज़ोर
  • लाखों की चरस के साथ दो को धर दबोचा पुलिस ने
  • विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 
  • जनजाति समाज देवभूमि उत्तराखंड की आत्मा में बसता है – सीएम धामी
  • बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन के पुख्ता इंतजाम
  • सीएम के निर्देशानुसार सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन की दिशा में जिला प्रशासन के कदम तेज, 880 एलईडी टीवी का स्टॉक हुआ तैयार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले का किया शुभारंभ, बोले – गढ़वाल और कुमाऊं में होगा एक- एक सिल्क पार्क का निर्माण
  • देहरादून में महिलाओं के हृदय स्वास्थ्य पर दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 21 और 22 फरवरी 2026 को होगा आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.