शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

चमोली के रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. आज उनका आक्रोश सड़कों पर उतर गया

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2022 6:30 अपराह्न

चमोलीः चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर पुजारी, हक-हकूकधारी और आम जनता में भारी आक्रोश है. मामले में अभी तक अराजक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसे लेकर आज पंडा पुरोहितों और श्रद्धालुओं ने गोपेश्वर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं, आक्रोशित लोगों ने केदारनाथ वन प्रभाग के खिलाफ भी नारेबाजी की. इस दौरान गोपेश्वर बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा.

गौर हो कि बीते दिनों चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के दरवाजे (Rudranath temple door broken Case), मंदिर गर्भगृह का चैनल समेत पुजारी आवास व धर्मशाला के दरवाजे टूटे मिले थे. जबकि, इनदिनों शीतकाल के चलते रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद हैं. यह घटना तब सामने आई, जब केदारनाथ वन प्रभाग की टीम रेकी के लिए रुद्रनाथ क्षेत्र में गई थी. जिन्होंने लौटकर बेहद चौंकाने वाली खबर दी. जिसे सुनते ही लोगों में आक्रोश फैल गया.

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट तोड़े जाने की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी को लेकर गोपेश्वर नगर क्षेत्र में लोगों में रोष है. सोमवार को भी आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. रुद्रनाथ मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी चार बार रुद्रनाथ मंदिर में तोड़फोड़ हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केदारनाथ वन प्रभाग को सिर्फ अपने सेंचुरी एरिया से मतलब है, हिंदू मठ-मंदिरों को नुकसान पहुंचे, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है.

उन्होंने रुद्रनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई. उन्होंने साफ कहा कि रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की गहराई से जांच हो. मंदिर में नियमित कर्मचारी की तैनाती हो और मार्गों व अन्य जगहों को भी विकसित किए जाएं. हाल में हुई तोड़फोड़ की गहराई से जांच हो. जिससे आगे भी ऐसे कुत्सित प्रयास न हो सके. वहीं, रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट समेत अन्य लोगों ने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ की शीघ्र जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री
  • रक्षाबंधन पर दून की ग्रामीण महिलाओं की राखियों की बढ़ी मांग, सास-बहू की जोड़ी ने बनाया स्वरोजगार का मॉडल
  • ऋषिकेश में विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने, शांति भंग की आशंका पर 8 गिरफ्तार
  • रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री धामी
  • सरकार महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित – मुख्यमंत्री धामी 
  • बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश; नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश
  • ‘हरा भरा स्वराज’ प्रतियोगिता में उत्तराखंड के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी
  • गौचर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरफ्तार
  • टनल हादसा : मुआवजे पर बनी सहमति, मृतकों के आश्रितों को मिलेंगे 45 लाख
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.