मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भालुओं के आंतक से दशहत में लोग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 21, 2025 12:37 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत तमाम आवादी वाले इलाकों में भालुओं की दस्तक से लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। इसके चलते लोग अब सुरक्षित भविष्य को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में घिंघराण बस स्टेशन के इलाके में भालू की दस्तक ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इस इलाके भालू के विचरण से लोगों की आवाजाही खतरे में तो पड़ ही गई है अपितु इस क्षेत्र में रात को भी लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोग सूरज ढलते ही घरों के भीतर रहने को विवश हो गए हैं। इस तरह के हालातों से लोग हैरान परेशान हो चलें है।

पोखरी ब्लॉक के पाब गांव में महिला पर भालू के हमले से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त हो गई है। इसके चलते पोखरी के लोग भी अब भालुओं से सुरक्षा को लेकर गुहार लगाने लगे हैं। जोशीमठ इलाके में भी भालुओं की दस्तक ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। इसी तरह थराली क्षेत्र में भालुओं के दस्तक ने लोगों को मुश्किल में ला खड़ा कर दिया है। अब आवादी वाले क्षेत्रों में भालुओं की दस्तक से लोगों की नींद उड़ कर रह गई है।

पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने बदरीनाथ के डीएफओ सर्वेश दुबे तथा प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी से मुलाकात कर भालुओं के आंतक से लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने प्रमुख वन संरक्षक से भी फोन पर वार्ता की और तत्काल भालुओं को मारने के आदेश निर्गत करने को कहा। उनका कहना था कि लोगों की जान की कीमत पर भालुओं की सुरक्षा नहीं की जा सकती। इसलिए आम लोगों को भालुओं के आंतक से निजात दिलाने के लिए भालुओं को मारने के आदेश निर्गत किए जाने चाहिए। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल, बीकेटीसी के पूर्व सदस्य बीरेंद्र असवाल भी वार्ता में शामिल रहे।

प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी ने वन विभाग के अधिकारियों को भालू प्रभावित क्षेत्रों में भालुओं के आक्रमण की रोकथाम के लिए तकनीकी टीम सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रात व प्रातः नियमित गश्त कराने तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के माध्यम से जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.