गैरसैण : जिला चमोली के विकासखंड गैरसैण में राईका आगर चट्टी के प्रधानाचार्य पीडी जोशी के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया । उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। वक्ताओं ने प्रधानाचार्य जोशी की सेवाओं को याद किया। 60 वर्ष की उम्र में 38 वर्ष सेवा के बाद जोशी सेवानिवृत हुए।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार का स्टाफ स्कूली बच्चे, स्थानीय जनता मौजूद रही। ढ़ोल नगाडे के साथ विदाई दी गयी। प्रधानाचार्य पीडी जोशी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोग, स्टाफ के साथ साथ वक्ताओं ने उनके कार्यों की सराहना की और उनके द्वारा दिए गये योगदान के बारे में चर्चा की. प्रधानाचार्य पीडी जोशी के विदाई कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के विद्यार्थी भी उनके विदाई के समय भावुक हो कर प्रधानाचार्य पीडी जोशी बारे में बताया. इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनवर सिंह रावत ने प्रधानाचार्य पीडी जोशी के कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की.





