गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

PCS परीक्षा-2026 : उत्तराखंड में 67 प्रशासनिक पदों पर भर्ती, 29 सितंबर तक आवेदन

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 10:23 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार प्रदेश के विभिन्न विभागों में कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक आयुक्त राज्य कर और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के माध्यम से 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 29 सितंबर ही निर्धारित की गई है।

भर्ती में सबसे अधिक 14 पद पुलिस उपाधीक्षक के हैं, जबकि डिप्टी कलेक्टर के 10 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जिला कमांडेंट, होमगार्ड के दो, वित्त अधिकारी/कोषाधिकारी के चार, सहायक निदेशक/लेखा परीक्षा के आठ, सहायक आयुक्त राज्य कर का एक और सहायक नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी श्रेणी-1 का एक पद शामिल है।

विभिन्न विभागों में पद

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में उद्यान विकास अधिकारी श्रेणी-2 का एक पद, विद्यालयी शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारी/स्टाफ ऑफिसर/विधि अधिकारी का एक पद और श्रम विभाग में सहायक श्रम आयुक्त का एक पद रखा गया है। संस्कृत शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक/उपसचिव के चार पद, श्रम विभाग में सहायक निदेशक, कारखाना/बॉयलर के दो पद और परिवहन विभाग में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा राज्य कर अधिकारी के पांच पद और महिला कल्याण विभाग में केस वर्कर के तीन पद भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए आयोग ने अलग वेतनमान निर्धारित किया है। अधिकांश उच्च पदों के लिए वेतनमान लेवल-10 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपये तक है। वहीं राज्य कर अधिकारी के लिए लेवल-7 और केस वर्कर के लिए लेवल-6 का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

37 पद सामान्य वर्ग के लिए

कुल 67 पदों में 37 पद सामान्य वर्ग, 13 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और छह पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन में विभिन्न पदों के लिए उत्तराखंड महिला आरक्षण और क्षैतिज आरक्षण से संबंधित विवरण भी दिया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान आरक्षण से संबंधित अपनी श्रेणी और उपश्रेणी का सही अंकन करें।

7 से 16 अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन का मौका

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन पत्र में शैक्षिक योग्यता समेत अन्य आवश्यक जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी होंगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करने का अवसर दिया जाएगा। आयोग के मुताबिक निर्धारित परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकेगा। अभ्यर्थी नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी अन्य माध्यम से भेजा गया आवेदन अथवा परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अंतिम तिथि के बाद बदलाव की अनुमति नहीं

आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र जमा करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने को कहा है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित संशोधन अवधि के दौरान ही उसे ठीक किया जा सकेगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन प्रक्रिया में किसी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित पद की शैक्षिक अर्हता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना और अन्य निर्धारित शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन से अवश्य प्राप्त कर लें। PCS परीक्षा-2026 का विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
  • आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी किशन की संगीत साधना, सुनाई संघर्ष की कहानी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, उत्तराखंड के भविष्य पर हुई चर्चा
  • बंड भूमियाल और मां नंदा का मिलन देख छलछलाई भक्तों की आंखें
  • मोरी पुलिस और एसओजी ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को देहरादून से किया गिरफ्तार 
  • अब चमोली में दौड़ेगी गैस पाइपलाइन, शहरों में बनेंगे सीएनजी स्टेशन
  • 4812 बच्चों के खातों में पहुंची 2.87 करोड़ की वात्सल्य सहायता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.