शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी 

प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी युवा अपना मनोबल बनाए रखें तथा किसी प्रकार की अफवाह में विश्वास ना करें- अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2023 3:04 अपराह्न
 

 अभ्यर्थियों ने पीसीएस मुख्य परीक्षा समय पर आयोजित करवाने हेतु किया निवेदन 

 लोक सेवा आयोग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित समय पर आयोजित करवाई जाएंगी सभी परीक्षाएं

 भर्ती परीक्षाओं के संबंध में अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई 

देहरादून : अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पीसीएस मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तथा सचिव कार्मिक शैलेष बगोली से निवेदन किया कि 23 से 26 फरवरी 2023 के बीच आयोजित करवायी जाने वाली उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सहित आगामी सभी परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी किये गये कैलेण्डर के अनुसार समय पर आयोजित करवाई जाय।
अभ्यथिर्यों ने अनुरोध किया कि आगामी परीक्षाओं को समय पर आयोजित करवाने के सम्बन्ध में किसी प्रकार का संशय न रहे, ताकि राज्य में युवाओं का मनोबल न टूटे। देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून  उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 को राज्य में लागू करने के लिए अभ्यथिर्यो ने राज्य सरकार एवं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाओं को समझते हुए जिस प्रकार से सरकार द्वारा इतने कम समय पर यह नकल विरोधी कानून राज्य में लागू किया गया है, इससे राज्य के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। अभ्यर्थियों ने कहा कि इस कड़े नकल विरोधी कानून से राज्य के युवा पूरी तरह से संतुष्ट एवं आश्वस्त हैं तथा आगामी परीक्षाओं हेतु उत्साहित हैं। युवाओं का व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास है। सभी अभ्यर्थी पूरे उत्साह एवं लगन से परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा सहित सभी भर्ती परीक्षाएं आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेण्डर के अनुसार निर्धारित समय पर ही आयोजित की जायेगी। राज्य में भर्ती परीक्षाओं हेतु कड़ा परिश्रम करने वाले हमारे हजारों प्रतिभाशाली व लगनशील युवाओं के मनोबल को टूटने नही दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन राज्य में आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता से समय पर आयोजित करवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गत दिवस प्रदेश में पटवारी और लेखपाल की भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करवाई गई।  हम अपने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के सभी युवाओं से अपील की कि प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी में लगे समस्त युवक-युवतियां पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करें। भविष्य के प्रति आशावान एवं सकारात्मक रहें। सभी अभ्यर्थी अपना एवं एक दूसरे का मनोबल बढ़ाये। किसी भी प्रकार की अफवाहों में विश्वास ना करें तथा ना ही अफवाहों के प्रचार-प्रसार में भाग लें। भर्ती परीक्षाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहें फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी | राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। समस्त राज्य में परीक्षा केन्द्रों में पुलिस एवं इंटेलिजेंस की टीमों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था व अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था हर प्रकार से अभेद्य एवं अभूतपूर्व है। अपर मुख्य सचिव से उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थी सक्षम चौहान, वैभव देवल, अपूर्व देवल, बृज मोहन जोशी, शैलेश सती, अर्चना नेगी, आलोक भट्ट, श्वेता शर्मा ने मुलाकात की।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.