मंगलवार, मार्च 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड से सफलता हासिल करने के लिए इसी तरह मनोयोग से कार्य करें – सीएम त्रिवेंद्र रावत

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2020 6:27 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने आज जनपद गढ़वाल के श्रीनगर में वीर चन्द्र सिंह गढवाली राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा बेस चिकित्यालय की कोविड 19 को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत एवं सचिव वित्त अमित सिह नेगी भी मौजूद थे। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत ने प्रोजेक्टर के माध्यम से वीर चन्द्र सिंह गढवाली राजकीय मेडिकल काॅलेज एवं हेमवती नन्दन बहुगुणा बेस चिकित्यालय में कोविड 19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने कहा कि हमारी प्राथमिकता स्वास्थ्य की है, जिसमें नम्बर वन कोविड है। उन्होने कहा कि सभी का तालमेल शासन के साथ अच्छा है। कोविड 19 से बचाव को लेकर हर सेन्टर ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होने डाक्टर, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अन्य जो कोविड 19 से बचाव के कार्य में जुटे है, उन्हे बेहतर कार्य के लिए बधाई दी। कहा कि आगे भी इसी तरह पूरी मनोयोग से अपना कार्य करते रहे। उन्होने कहा कि कोविड 19 केवल बीमारी ही नही है, इस महामारी का असर धीरे-धीरे समाज में आयेगा, हमें हर तरह से अपने को तैयार रखना है। कहा कि आज से 5 दिन पहले आंकडा अच्छे राज्य में था। गुजरात, महाराष्ट, हरियाणा, राजस्थान आदि से प्रवासी आने से चुनौती बडी है। राज्य में दो लोग की मृत्यु हुई है जिसका कारण कोविड नही था। आगे भी निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। हमारी टीम हमारी रणनीति बेहतर हो। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय की बाहर से आने वाले लोगों की मानकों के अनुसार टेस्टिंग हो। सेनेटाइजेशन की पूरी व्यवस्था हो क्वारेंटाईन के नियमों का अक्षरशः पालन हो। इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाय। ग्राम प्रधानों को हर संभव सहायता दी जाय। गरीबों ओर बाहर से आने वालों के लिए राशन की कमी न हो। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि अपने घर से बाहर निकलने पर लोग मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। लोगों को निरंतर जागरूकता किया जाय। किसी भी तरह की आवश्यकता होने पर शासन को अवगत कराया जाय। उन्होने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सफलता हासिल करने हेतु बेहतर तालमेल बनाये रखने के निर्देश दिये। कहा कि हमारा लक्ष्य केवल कोविड को हराना है।

प्राचार्य डॉ. सी.एम.एस. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई 2020 को आपके द्वारा उद्घाटन किये गये लैब की स्थापना के बाद जिला चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी एवं पौडी के मरीजों को तत्काल जांच सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। हे.न.ब. बेस चिकित्सालय में बैड क्षमता को 500 से बडाकर 700 कर दिया गया है। अस्पताल परिसर को दो भागों में विभाजित किया गया है। 200 बैड कोविड 19 के लिए तथा 500 बैड नाॅन कोविड 19 के लिए रखे गये है। 200 बैडेड कोविड ब्लाक में ही संस्पेक्टेड व कन्फर्म बार्ड भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किय गये है। उन्होने मुख्यमंत्री से चिकित्सालय व्यवस्था, बाहरी सुरक्षा को लेकर कुछ मांग की, जिस पर सचिव वित्त श्री नेगी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि छोटे छोटे कार्य एचओडी स्वयं कर सकते है, 20 लाख तक की वित्तीय अधिकारी दिये गये है। साथ ही उन्होने जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल को जिला योजना के तहत भी कार्य करवाने के निर्देश दिये।

इस मौके पर सुरक्षा गार्ड एवं आदि संगठनों ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए धनराशि की चैक भेंट किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जाधारी अतर सिह असवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुवंर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ.मनोज बहुखण्डी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. चन्द्र मोहन सिह रावत, चिकित्सा अधीक्षक डा0 के.पी.सिंह, प्रोफेसर डा. के.एस. बुटोला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और राज्य सरकार एकजुट, संघ के अध्यक्ष डॉ कुंवर बोले – बेहतर समन्वय से ही मजबूत होगी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, 04 साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी सरकार के चार वर्ष ऐतिहासिक, प्रदेश ने विकास के नए आयाम किए स्थापित – सांसद डॉ. नरेश बंसल
  • सड़क पर उत्पात, पुलिस टीम पर हमला एवं सरकारी संपत्ति क्षति के मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
  • पौड़ी में ‘चार साल बेमिसाल’ का भव्य उत्सव, विकास योजनाओं और जनभागीदारी की दिखी झलक
  • ‘सुशासन, पारदर्शिता और सेवा के 4 वर्ष’ – सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश की जनता को दी शुभकामनाएं
  • धामी सरकार के सफल 4 वर्ष पर डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई; कहा- ‘युवा नेतृत्व और डबल इंजन की गति से विकास के नए शिखर पर उत्तराखंड’
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई, प्रधानमंत्री का संदेश – चार साल में विकास और सुशासन की नई पहचान बना उत्तराखंड
  • धामी के नेतृत्व में समग्र विकास की राह पर उत्तराखंड : विधायक टम्टा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.