मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोरोना संक्रमित मिलने से पौड़ी में ट्रेजरी और बीईओ कार्यालय कल्जीखाल तीन दिन के लिए बंद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2020 7:03 अपराह्न

पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में ट्रेजरी और बीईओ कार्यालय कल्जीखाल तीन दिन के लिए बंद हो गए हैं। इन कार्यालयों में एक-एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं कार्यालयों को पूरी तरह सैनिटाइज भी कर लिया गया है। वहीं मुख्यालय पौड़ी में सीआरटी टीम को चार कोरोना संक्रमित युवाओं को खोजने में खूब पसीना बहाना पड़ा। इन युवाओं ने सैंपलिंग के दौरान टीम को गलत मोबाइल नंबर के साथ अधूरी सूचना दी थी। एसडीएम ने इन युवाओं के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में मुख्य कोषागार कार्यालय पौड़ी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद कार्यालय को 22 से 24 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कोषाधिकारी पौड़ी प्रवीन बडोनी ने बताया कि ऐतिहात के तौर पर कार्यालय को बंद किया गया है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया गया है। दूसरी ओर मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी मदन सिंह रावत ने बताया कि बीईओ कार्यालय कल्जीखाल में एक कर्मचारी के कारोना संक्रमित आने के बाद कार्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही कोरोना के सभी मानकों को पूरा किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

वहीं मुख्यालय पौड़ी की सीआरटी टीम को चार युवाओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद खूब पसीना बहाना पड़ा। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो युवाओं को टीम ने चार घंटे के भीतर खोज लिया। जबकि दो संक्रमितों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। जिला चिकित्सालय पौड़ी में कुछ लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था। जांच में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। लेकिन सीआरटी टीम को इन संक्रमितों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर यह गलत पाए गए। संक्रमितों में तीन युवकों ने काण्डई गांव व एक ने पता सिर्फ पौड़ी गढ़वाल लिखाया है। अधूरे पते व गलत मोबाइल नंबर के कारण इन कोरोना संक्रमितों को खोजने के लिए टीम को खासा पसीना बहाना पड़ रहा है।

सीआरटी टीम के सदस्य डा. पंकज जुयाल ने बताया कि टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद दो संक्रमितों को खोज लिया है। जबकि दो को ट्रेस किया जा रहा है। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने कहा कि कोरोना सैंपलिंग में गलत सूचना देने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.