गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देश का सबसे बड़ा झूला पुल टिहरी में डोबरा चांठी बनकर हो गया तैयार – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 18, 2020 10:26 अपराह्न

जयहरीखाल / पौड़ी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में 64 करोड़ 86 लाख रूपये की भैरवगढ़ी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना और 1 करोङ 63 लाख रूपये लागत से बने विकासखंड कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से इलाके के 75 गांव और तोक को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही इस योजना पर तेजी से कार्य प्रारंभ किया गया। 2006 में इस योजना का शिलान्यास तत्कालीन सरकार में किया गया लेकिन पैसे की कमी के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पाई। कहा कि अगर यही हाल रहता तो ये योजना 2035 में पूरी होती। लेकिन हमने इसे प्राथमिकता पर लिया। कहा की आज देश का सबसे बड़ा झूला पुल टिहरी में डोबरा चांठी बनकर तैयार हो गया। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों को समझें और जनप्रतिनिधियों से जहां सवाल करना हो वो भी जरूर करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होती है इसलिए सरकार नियमित भर्तियों के साथ स्वरोजगार के अवसर भी दे रही है। युवाओं को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना का लाभ उठाएं। सरकार ने सोलर ऊर्जा योजना में दस हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। चीड़ की पत्तियों को बड़ी फैक्टरियों में बायलर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए अमेरिका से बड़ी मशीन मंगवाई जा रही है। पिरूल प्लांट में चीड़ की पत्तियों को खरीदा जा रहा है। इससे 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने रेवा पम्पिंग योजना समेत रामी नदीए सिमलसेरा मेंए मींदाल नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति देने की घोषणा की। साथ ही नैनीडांडा में विद्युत खंड खोलने की भी घोषणा की। इसके अलावा कंडोलिया में गुलदार रेस्क्यू सेन्टर को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की बंदरों से निजात दिलाने के लिए चार बंदर बाड़े बनाए जाएंगे, जिनमे बंदरों को रखा जाएगा । कहा कि दो गढ़वाल व दो कुमाऊँ में बंदर बाड़े बनाये जाएंगे। जिनमे एक साल के अंदर हर बाड़े में लगभग 30 हजार बंदरों को रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बंदरों से फसलों को बचाने के लिए 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा कही विकास कार्य कर रहे हैं, जैसे कि कंडोलिया पार्क का पहाड़ी शैली के अनुरूप मूर्त रुप देकर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा नैनीडांडा का पटेलिया व घंडियाल में भी बेहद सराहनीय कार्य जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हर घर में नल और हर नल में जल योजना के तहत मार्च 2021 तक 10 लाख घरों को पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य तीन चरणों मे किया जाएगा। इस मौके पर बुरांस आजीविका महिला ग्राम संगठन ने हस्तनिर्मित स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री को भेंट किया।

कार्यक्रम में लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत, जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र राणा, ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, मंडलाध्यक्ष सतपुली बृजमोहन, मंडलाध्यक्ष रिखणीखाल राकेश देवरानी, मंडलाध्यक्ष द्वारीखाल अर्जुन कंडारी, भाजपा महामंत्री जंगबहादुर, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, एफआरआई के प्रमुख अरूण सिंह रावत, विशेष सचिव पराग मधुकर धाते, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, एसडीएम लैंसडोन अपर्णा ढौंडियाल, डीपीआरओ एमएम खान, एएसपी प्रदीप राय, सीओ कोटद्वार अनील जोशी आदि मौजूद रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.