थलीसैण / पौड़ी : एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी के निर्देशों पर कोरोना कोविड 19 वैश्विक महामारी से बचाव हेतु जनपद में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुपालन में थाना थलीसैण द्वारा थाने से पुलिस टीम बना कर थाना क्षेत्र में कोरोना जन जागरूकता अभियान चलाया गया है । जिसमें भीड़ भाड़ वाले स्थानों को चिन्हित कर जैसे बस स्टैंड, सावर्जनिक स्थानों बैंक/ पोस्ट ऑफिस व अन्य सरकारी कार्यालयों में पुलिस टीम द्वारा आम जनमानस /वाहन चालकों ओर स्थानीय व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग / मास्क पहनने व सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बारे में अवगत कराया जा रहा है ।

इस अभियान के सम्बंध में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया की थाना पुलिस की टीम के द्वारा आम जनमानस से अपील की जा रही है कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी घर से बाहर निकलने पर उचित दूरी बनाकर रखें व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग अवश्य करें, जिससे कोरोनावायरस के खतरे को बढ़ने से रोका जा सके। उक्त अभियान को अभी तक कस्बा थलीसैण, बैजरों बाजार व बेदिखाल कस्बे में चलाया गया है जिसमे थाना थलीसैण से महिला उपनिरीक्षक दीपा रानी का. राकेश, का. अरविंद, होमगार्ड सुखदेव शामिल रहे हैं.





Discussion about this post