थलीसैंण थाना व आवास निर्माण के लिए शासन से मिली स्वीकृति – एसएसपी पी. रेणुका देवी
पौड़ी । पुलिस विभाग ने जनपद में कई वर्षाे से निष्क्रिय पड़ी चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी है। जल्द ही इन सभी चौकियों का विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा वहीं थलीसैंण थाना व आवासीय कालोनी निर्माण के लिए भी शासन से स्वीकृति मिल गई है।
बुधवार को एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने अपने कार्यालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होने कहा कहा कि लंबे समय से जनपद में पौड़ी बाजार चौकी, रामझूला व सबदरखाल चौकियां निष्क्रिया पड़ी हुई थी। यहां स्टाफ भी तैनात नहीं किया गया था। इन निष्क्रिय चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। अब चौकी प्रभारी इन चौकियों पर सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करेंगे। कहा कि थाना थलीसैंण व यहां की आवासीय कालोनी निर्माण कार्य के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य शुरू होगा। पाबौ चौकी भवन निर्माण के लिए मुख्यालय प्रस्ताव भेजा है। एसएसपी ने बताया कि जनपद का एसएसपी आवासीय भवन बन कर तैयार हो गया है। इस माह के अंत तक इसे अधिग्रहित कर लिया जाएगा। बताया कि पुलिस ने वर्षाे से फरार चल रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जनपद में नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस एक माह के भीतर पांच लाख से अधिक की शराब बरामद कर चुकी है। आबकारी अधिनियम के तहत 47 अभियोग दर्ज किए गए हैं।
13 एसआई इधर, उधर
एसएसपी पौड़ी रेणुका देवी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात 13 उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित किया है। पांच उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी व दो उपनिरीक्षकों को वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। दो महिला उपनिरीक्षकों को भी चौकी प्रभारी बनाया गया है।




Discussion about this post