सोमवार, अक्टूबर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर पंचायतो को सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 23, 2020 7:32 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रेषित पत्र के क्रम में निर्देशित किया कि 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंचायतों को टेलीकास्ट/वैब कास्ट के माध्यम से प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे मध्यान्ह् तक सम्बोधित करेंगे। जिसमें जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्रामीण जनता को भी उक्त कार्यक्रम को सुनने हेतु आवश्यक जानकारी देने तथा कोविद 19 महामारी को देखते हुए इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी आदि मानकों का विशेष रूप से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिये।

जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ई-ग्राम स्वराज एप्लीकेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें पंचायत नियोजन एवं विकास कार्यों के बेहतर विश्लेषण एवं क्रियान्वयन हेतु वर्तमान पंचायत इंटरप्राईज सूट (PES) के विभिन्न applications को संकलित कर एक applications के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही प्रधानमंत्री ऐसे ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से वार्ता भी करेंगे, जिनके द्वारा COVID-19 महामारी के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु उल्लेखनीय कार्य किया गया है। इस मौके पर प्रधान मंत्री ‘‘स्वामित्व‘‘ नाम से केन्द्रीय सेक्टर की एक योजना का भी उद्घाटन करेंगे। यह योजना सम्बन्धित राज्य के राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग की साझेदारी में संचालित की जायेगी, जिसमें ग्राम क्षेत्रान्तर्गत व्यक्तियों की आवासीय सम्पत्ति हेतु सम्पत्ति से सम्बन्धित दस्तावेज के प्रकरण एवं ड्रोन आधारित सर्वेक्षण कार्य किये जायेंगे।

यह योजना 8 राज्यों, जिनमें उत्तराखण्ड भी सम्मिलित है, में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वित्तीय वर्ष 2020-21 से प्रारम्भ की जा रही है। पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा पंचायत पुरस्कार- नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम पुरस्कार, उत्कृष्ठ ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, चाईल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत पुरस्कार हेतु पंचायतों का चयन किया जा चुका है, जिनकी सूची पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार की वैबसाईट पर अपलोड की जा चुकी है। केन्द्र सरकार की उक्त योजना ‘‘स्वामित्व‘‘ के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में क्रियान्वयन हेतु उत्तराखण्ड राज्य का चयन किया गया है। उन्होने COVID-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रसारित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों के मध्य कार्यक्रम स्थल पर सामाजिक दूरी आदि मानकों का विशेष रूप से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून के हिन्दू नेशनल इंटर कालेज मैदान में 20 अक्टूबर को होगा दिव्य व भव्य दशहरा मेले का आयोजन, मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि लक्ष्मण चौक वैलफेयर सोसाइटी कर रही है आयोजन
  • आयुक्त दीपक रावत का सख्त एक्शन, प्लॉट विवाद में तीन दिन का अल्टीमेटम, गड्ढामुक्त सड़कों की जमीनी जांच के निर्देश; गुणवत्ता में कमी पर अधिकारी होंगे जिम्मेदार
  • REAP परियोजना से हेमा नेगी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, 10 लाख की मसाला यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, लालढांग में हर माह 60 हजार रुपये का कारोबार
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
  • लोक संस्कृति को जीवंत रखते हैं डांडिया और गरबा जैसे आयोजन – मुख्यमंत्री धामी
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • छोटे उद्यमियों के निवेश पर सवाल उठाना उनके परिश्रम और रोजगार सृजन का अपमान – विनय शंकर पांडे
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज, ₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश की तैयारी
  • देहरादून में 5-दिवसीय बाल लेखन कार्यशाला संपन्न, हस्तलिखित पुस्तकों ने मोहा मन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.