posted on : अगस्त 13, 2022 3:37 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक पौड़ी विनोद गुसाई के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा वाद संख्या-326/20, धारा- एमवी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त सोनू कुमार को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर 12 अगस्त 2022 को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का नाम पता
- सोनू कुमार पुत्र मुन्नू लाल, निवासी-एचएनवी नागदेव मोहल्ला, वार्ड नंबर-6, थाना-पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 326/20 धारा एम0वी0 एक्ट
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह
- आरक्षी 470 ना.पु. मनोज कुमार


