पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल धीराज सिह गर्ब्याल के निर्देशन पर आज जनपद के कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग पौडी के आला अधिकारियों ने जनपद के ग्राम औणी असनोली में रिवर्स पलायन कर आने वाले प्रवासियों के साथ स्वरोजगार हेतु बैठक की।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाऐं फार्म मशीनरी बैक, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना एवं जगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ योजना की जानकारी दी।
जबकि जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेन्द्र कुमार ने उद्यान विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी, सब्जी उत्पादन में स्वरोजगार की सुनहरा अवसर है। उत्पादित फसल की मांग बाजार में तेजी से बढता जा रहा है।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस के सिंह ने पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रवासियों को कृत्रिम गर्भाधान, मुर्गी पालन में कड़कनाथ, बकरी पालन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए, उक्त संचालित योजना से लाभावित होकर आत्म निर्भर बनने को कहा। जबकि जेष्ठ मत्स्य निरीक्षक पौडी अभिषेक मिश्रा ने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
प्रवासियों ने सरकार द्वारा संचालित योजना कृत्रिम गर्भाधान, मुर्गीपालन में कड़कनाथ, सब्जी उत्पादन, मौन पालन, पाॅलीहाउस आदि सहित कृषि यंत्रों की मांग की गई। जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रवासियों को योजना चिन्हित कर शीघ्र योजना से लाभावित करने का भरोसा दिया गया। इस अवसर पर अजीत नेगी, शुभम, अतुल खण्डूडी, विमल कुमार, विजय कुमार जितेन्द्र सिह सहित अन्य प्रवासी ग्रामीण उपस्थित थे।
Discussion about this post