थलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संघ प्रिय राहुल भंते दूसरी बार उत्तराखंड आएंगे . वह 21 अक्टूबर को पौड़ी जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पैठाणी में आयोजित भारतीय बौद्ध संघ के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सिरकत करेंगे. उनके साथ में केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित हो सकते हैं . पप्पू कुमार जिला मीडिया प्रभारी पौड़ी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड में यह दूसरा कार्यक्रम है इससे पहले वह हरिद्वार में एक भव्य कार्यक्रम मे शिरकत कर चुके हैं .
पैठाणी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां सर्वप्रथम वृक्षारोपण कार्यक्रम करने के पश्चात जनता को संबोधित करेंगे , तत्पश्चात कार्यकारिणी की बैठक में संघ की गतिविधि व जनता की मूलभूत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे . इस मौके पर समस्त प्रदेश , जिला , ब्लाक तथा न्याय पंचायत कार्यकारिणी व सदस्य उपस्थित रहेंगे , साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करेंगे. क्षेत्र की जनता से विशेष आग्रह रहेगा कि वह मास्क पहनकर ही कार्यक्रम में उपस्थित होने का कष्ट करेंगे . कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में विकास चंद्र प्रदेश अध्यक्ष, संजय खंडूरी प्रदेश सचिव, आकाश दीप प्रदेश मीडिया प्रभारी, दीपेंद्र कुमार जिला अध्यक्ष , हरिप्रकाश जिला उपाध्यक्ष, अनूप सिंह जिला महामंत्री, पप्पू कुमार जिला मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष कल्जीखाल मौजूद थे.




Discussion about this post