रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड 19 को देखते हुए बचाव एवं नियंत्रण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते – डीएम

शेयर करें !
posted on : मई 26, 2020 5:20 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर पौडी में आज जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड 19 से बचाव एवं नियंत्रण हेतु संबंधित चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने सभी चिकित्साधिकारियों को सक्रियता पूर्वक से कार्य संपादित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि जिन चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड टीम में लगायी गई है, वे सिर्फ कोविड से संबंधित कार्य करेंगे। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त क्षेत्र में क्वारंटाइन पर रह रहे लोगो का क्वारंटिन समयावधी 14 दिन पूर्ण होने पर आशा एवं एएनएम द्वारा जांच के बाद ही उन्हे रिलीव करें। संदिग्ध अथवा लक्षण पाये जाने पर उन्हें चिकित्सालय अथवा एमओआईसी में भेज कर आगे की कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। जबकि जिला चिकित्सालय पौड़ी में डाक्टरों की तीन टीम गठित कर एक-एक सप्ताह की ड्यूटी लगाकर कार्य करने निर्देश दिये। कहा कि एक टीम आपातकाल के लिए रिजर्व रखेगे। उन्होने डाक्टरों की रोस्टर भी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने सीएमओ एवं संबंधित चिकित्सक से जनपद में कोविड 19 से संबंधित किये जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। उन्होने पीपीई किट की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं आवश्यकता की भी जानकारी ली। जिस पर उन्होने कोविड के उपचार से जुडे डाक्टरों को ससमय पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध कराने निर्देश दिये। उन्होने आईसोलेशन, क्वारंटाइन फैसीलेटर सेन्टर आदि की अद्यतन जानकारी लेते हुए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पौडी में सेन्टरल आॅक्सीजन सिस्टम लगाने तथा सभी उपलब्ध करीब 164 बैड को ऑक्सीजन से संयोजन करने हेतु धनराशी जारी करने के निर्देश दिये। जबकि कोटद्वार बेस अस्पताल आईसोलेटेड, डेडीकेट अस्पताल के रूप में विकसित करने निर्देश दिये। जहां कोविड से संबंधित रोगियों के सुगमता से उपचार किया जा सके। उन्होने कोटद्वार में चार तथा जिला अस्पताल पौडी में 2 डीपफ्रीज लेने की सहमति दी। वहीं कोविड के उपचार से संबंधित उपकरण, सामाग्री आदि मांग के अनुरूप क्रय करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पौड़ी एवं बेस अस्पताल कोटद्वार में कोविड संदिग्ध भर्ती रोगियों के भोजन के बिलों का भुगतान हेतु 05 – 05 लाख की धनराशी संबंधित चिकित्सालय को एसडीआरएफ मद से जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने अस्पतालों में आने वाले रोगियों के रूटीन स्क्रीनिग जांच करने के भी निर्देश दिये। समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश किया कि कोविड 19 को दृष्टिगत रखते हुए बचाव एवं नियंत्रण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते, आपसी समन्यवय के कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज बहुखण्डी, सीएमएस डा. आर. एस. राणा, एसीएमओ डा. रमेश कुंवर, डॉ. अमित रौतेला, डा. आशीष गुसांई, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18,600 फीट की ऊंचाई पर सेना का साहसिक रेस्क्यू, खड़ी ढलान पर एक स्किड टिकाकर मरीज को निकाला
  • कोटद्वार : चोरी की वारदात में लंबे समय से फरार वांछित इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
  • नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद महामारी का खतरा, 579 से अधिक शव बरामद, अस्पतालों में जगह पड़ी कम
  • स्वरोजगार से संवरी जिंदगी, पहाड़ की सशक्त महिलाएं कलावती और रामेश्वरी
  • मार्च 2027 से देशभर में भारतीय मानक समय का पालन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए नए नियम
  • अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की पुरानी साझेदारी, ‘समुक’ के साथ पहली बार साइंस-फिक्शन थ्रिलर में कदम
  • मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
  • भारत में एयरबीएनबी पर जेन जी होस्टिंग में करीब 40% की बढ़ोतरी
  • मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
  • मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा : अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.