मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य में परंपरागत नौली, स्रोतों पर वैज्ञानिक तकनीक के आधार पर किये जाए कार्य – सीडीओ आशीष भटगांई

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 15, 2020 5:53 अपराह्न

पौड़ी : विकास भवन सभागार पौड़ी में आज मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई के अध्यक्षता लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला को आयोजना किया गया। जिसमें जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों सहित, खण्ड खण्ड अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में परियोजना निदेशक एस. एस. शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास परक योजनाओं का धरातल पर मुहुर्त रूप देने हेतु सर्वे, प्लान, बैठक इत्यादि की क्रमवार विस्तृत जानकारी के साथ जीपीडीपी निर्माण हेतु प्रशिक्षण दिया।

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई ने कहा कि लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सबका योजना सबका विकास 2020 के तहत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के निर्माण का कार्य किया जाना है, तथा अपलोड भी करना है। उन्होने कहा कि गत वर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना की प्लानिंग बनाये जाने है। जिस हेतु 2 अक्टूबर 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक समस्त ग्राम पंचायत के लिए लोक योजना अभियान 2020 के अन्तर्गत डा.ए.पी.जे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के अधीन सहभागिता पूर्ण जीपीडीपी निर्मित की जानी है।

उन्होने कहा कि क्षेत्र में आयोजित होने वाले बैठकों में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नही आते है। कहा कि योजना को सही तरिके से धरातल पर लाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की आपसी बेहतर समन्वय के साथ साथ योजना को लेकर मंथन होना चाहिए। तांकि योजना को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर स्वरूप मिल सके। जिससे योजना दीर्घकाल तक चल सकें। उन्होने रेखीय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी अपनी संचालित योजनाओं को कन्वर्जन के तहत कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होने आजीविका के क्षेत्र में ऐसे सभी तरह के गतिविधियों को प्लानिंग में रखने के निर्देश दिये। जिससे लोगों की आजीविका के संबर्द्धन में विकास हो सकें। जल जीवन मिशन के तहत होने वाले कार्य में परंपरागत नौली, स्रोतों पर वैज्ञानिक तकनिक के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने स्कूल के कार्य पर विशेष ध्यान देने तथा ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन व न्यूट्रीगार्डन/वाटिका पौषण सहित अन्य योजनाओं पर भी सफल प्लानिंग को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

कोविड 19 महामारी के प्रभावी रोकथाम के दृष्टिगत जीपीडीपी निर्माण हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों के स्थान पर ग्राम पंचायत की बैठकों का आयोजना किया जाना है। जिसमें संविधान में वर्णित 29 विषयों से संबंधित विभिन्न रेखीय विभागों के ग्राम स्तर, खण्ड स्तरीय के कार्मिक प्रतिभाग करेंगे। उक्त कार्य को सुचारू रूप से संचालन हेतु विकास खण्ड स्तर पर जीपीडीपी निर्माण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से फेसिलिटेटर के कार्यों की रिपोर्टिग एवं अनुश्रवण के लिए विकास खण्डवार नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है।

कार्यशाला में एपीडी सुनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश द्वारा भी जीपीडीपी निर्माण हेतु अधिकारियों को विस्तृत जानकारी के साथ प्रशिक्षण दिया। जबकि डीपीआरओ एम.एम.खान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से लोक योजना अभियान के अन्तर्गत सहभागी ग्राम पंचायत विकास योजना हेतु एक दिवसीय कार्यशाला की प्रस्तुती दी। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी देवेन्द्र सिह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस.रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संजय शर्मा, अ. अ. लघु सिंचाई राजीव रंजन, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, जिला सेवा योजन अधिकारी मुकेश रयाल सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जाएंंगे राज्यसभा, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.