मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार का लक्ष्य 2024 तक समस्त गांव को 4जी कनेक्टविटी से दिया जाएगा जोड़ – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 13, 2020 3:11 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत नौगांव पज्याणा में बहुद्देशीय बारात घर तथा पैठाणी बाजार में द्वितीय फेज-2 टैक्सी पार्किंग हेतु अवशेष निर्माण 10 लाख का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने पैठाणी डांग गांव में आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया।

इसके उपरांत उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्योली तल्ली गांव में ग्रामीणों को वन नेशन वन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नवनिर्मित पार्किंग का निरीक्षण कर कहा कि फेज- 2 पार्किंग को भव्य रूप में विकसित करें। जिससे बाजार आने वाले लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सके और बाजार में जाम से निजात मिल सके। श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के श्रमिकों के 25 हजार श्रमिक कार्ड बनाये जायेगें। श्रमिकों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरण किया जायेगा सहायता समाग्री। गरीब परिवार के श्रमिकों के पहले प्राथमिकता के आधार पर बनाये जायेगे श्रमिक कार्ड। सबका साथ सबका विकास के तहत समानता के आधार पर श्रमिकों के कार्ड बनाने हेतु जन प्रतिनिधियों को सहयोग देने को कहा। राज्य में आधार कार्ड बनाने से सही आंकडा आया है जिससे फर्जीबाडा कम हुआ है।

आधार कार्ड एवं श्रमिक कार्ड बनाने हेतु आयोजित कैंप के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में एक कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाएगा, जिसका संचालन गांव का ही कोई व्यक्ति करेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में 5 प्रमुख सुविधाएं देंगे। जिसमे आधार कार्ड, श्रम योगी पेंशन कार्ड, उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड में श्रमिक रजिस्ट्रेशन और बिजली पानी के बिल जमा करने व मूल निवास, स्थाई निवास, जन्म प्रमाणपत्र, मृत प्रमाण व जाति प्रमाण पत्र भी बनाये जाने आदि की सुविधा होगी। कहा कि आने वाले समय में कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी दिये जायेगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 2024 तक समस्त गांव को 4जी कनेक्टविटी से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन नेशन व राशन कार्ड बनाकर लोगों की मुश्किलों को दूर किया है और इसी के तहत में श्रीनगर विधानसभा में हर न्याय पंचायत में जाकर इसका शुभारंभ किया जायेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति देश मे कहीं भी राशन ले सकता है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रम विभाग की योजना के तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार श्रमिक को श्रमिक कार्ड से लाभान्वित किया जायेगा। उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के तहत श्रमिकों के बनाये जा रहे कार्ड के लिए श्रमिक के 90 दिन के उपस्थिति कार्य होना चाहिए। जिस हेतु उन्होने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सहयोग करने की बात कही। कहा कि पहले प्राथमिकता के आधार पर गरीब परिवार के श्रमिक के कार्ड बनाये जाएंगे। यह भी कहा कि शीघ्र ही श्रम विभाग की 90 दिनों की उपस्थिति के प्रावधान को उत्तराखंड राज्य के श्रमिकों को 50 दिन की उपस्थिति का प्रावधान किये जायेगे। योजना के अंतर्गत महिलाओं को सिलाई मशीन, स्कूल पड़ने वाली लड़कियों को साइकिल व दिव्यांगों को स्कुटी दी जाएगी। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यदि कोई श्रमिक या उसके परिवार से किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो जाता है तो सरकार/श्रम विभाग की ओर से उसे 10 लाख की धनराधि तक का मुफ्त इलाज किया जायेगा। साथ ही किसी श्रमिक के बच्चे उच्च शिक्षा आईएएस एमबीबीएस आदि के लिए 25 लाख तक की सहायता दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले श्रमिक के बच्चे को 1800 छात्रवृति, 6 से 10वीं तक 2400 व 11 से 12वीं के छात्रों को 3000, तथा स्नातक के छात्रों को 10 हजार तक कि छात्रवृति दी जाएगी। उन्होंने इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर गांव में हर घर मे नल व हर नल में जल योजना ने अंतर्गत पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इस अवसर पर पैठाणी मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मण्डल उपाध्यक्ष भरत सिंह पंवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय रौथाण, व्यापार संघ अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य टीला गणेश नेगी, प्रधान ग्राम डांग बबली देवी, श्रम विभाग कोटद्वार के प्रशासनिक अधिकारी कमल कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बहादराबाद में आयुर्वेद चिकित्सा को नई सौगात, उत्कर्ष केंद्र और सर्जरी कक्ष शुरू, मंत्री मदन कौशिक ने किया शुभारंभ
  • ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन में सम्मान और संगठन विस्तार पर बड़े फैसले, स्वर्ण-रजत जयंती सम्मान से नवाजे जाएंगे सदस्य
  • 2030 तक एआई से 17 करोड़ नए रोज़गार के अवसर : आईआईएम काशीपुर के ‘दिशा 2026’ में उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव
  • हिमालयी संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन, हिंदी दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रवेशांक का विमोचन
  • प्रशिक्षु अधिकारियों ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया से की शिष्टाचार भेंट
  • जिला कारागार पौड़ी में गणेश उत्सव का शुभारंभ, सात दिन होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन
  • तीन दिन अस्पतालों के चक्कर, नहीं बची मां और जुड़वा बच्चों की जान
  • धर्मपुर में नशे के खिलाफ छेड़ेंगे व्यापक जनअभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.