posted on : सितम्बर 6, 2021 5:14 अपराह्न
पौड़ी : मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गढ़वाल प्रशांत कुमार आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ मनाये जाने हेतु तिथिवार गतिविधियों का आयोजन किया जाना है, जिसके अंतर्गत स्वच्छता संवाद 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2022 तक चलाया जायेगा। इसके साथ ही 25 अगस्त, से स्थायित्व एवं सुजलाम अभियान 100 दिनों तक चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 15 सितम्बर, 2021 से 02 अक्टूबर, 2021 तक सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह रथयात्रा तथा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाया जायेगा। उन्होंने पंचायती राज विभाग पौड़ी को निर्देशित किया कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के अन्तर्गत आयोजित की जाने वाली समस्त गतिविधियों को प्रत्येक पंचायत स्तर पर क्रियान्वित कर सफल बनाये।