मंगलवार, अक्टूबर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : विभिन्न संगठनों ने पेशावर विद्रोह के नायकों को दी श्रद्धांजलि

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 25, 2024 5:42 अपराह्न

पौड़ी। विभिन्न संगठनों द्वारा अजीम प्रेम जी फाउंडेशन के पौड़ी स्थित सभागार में उपस्थित होकर विश्व प्रसिद्ध पेशावर कांड की वार्षिकी के अवसर पर पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन दर्शन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके महान योगदान पर भी चर्चा की गई।

चर्चा में अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से पूजा, नागरिक हस्तक्षेप मंच तथा उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नरेश नौड़ियाल, सीटू के सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत (सूरी भाई) नवांकुर नाट्य समूह के साथी जमुना राम, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा और नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने भाग लिया।

इस अवसर पर फाउंडेशन द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पेशावर घटना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन पर आधारित बृत चित्र (डाक्यूमेंट्री) का भी प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं द्वारा इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और अन्य राष्ट्र नायकों के बारे में नई पीढ़ी की जानकारियां कम होती जा रही हैं। सरकारें स्वयं अपनी असफलताओं और दमन को छिपाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को भुला देना चाहती हैं।

बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार से मांग की जाए कि उत्तराखंड के स्वातंत्र्य वीरों की कहानियाँ विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाय। निर्णय लिया गया कि पौड़ी के विभिन्न संगठनों की ओर से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, जयानंद भारती, श्रीदेव सुमन और कामरेड नागेंद्र दत्त सकलानी आदि को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने हेतु व्यापक जनमत बनाया जाएगा और ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

बैठक में नवांकुर के साथी शंकर की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि ऐसे आयोजन बृहद स्तर पर खुले में सार्वजनिक रूप से आयोजित किया जाना चाहिए। निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष यह आयोजन शहर में स्थित चंद्र सिंह गढ़वाली पार्क में आयोजित किया जाएगा। गोष्ठी में यूथ क्लब पौड़ी, नागरिक हस्तक्षेप मंच, नागरिक कल्याण समिति पौड़ी, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति पौड़ी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा तथा संचालन पूजा द्वारा किया गया।

उधर कोटद्वार में उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली समेत पेशावर विद्रोह के समस्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए सुनील रावत ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं मगर जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वो कांग्रेस और भाजपा ने उन्हें नहीं दिया। सुनील रावत ने पेशावर विद्रोह के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भारत रत्न देने की मांग की। बैठक में एडवोकेट जगदीश चंद्र जोशी, एडवोकेट विजय नैथानी, आशीष किमोठी, राजेंद्र कपटियाल,  अनिल जदली, राजू मेंदोला, राजेंद्र सिंह, अभय काला आदि मौजूद थे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल
  • आपदा में टूटी लाइन, बंदरों का आतंक… जनता दरबार में खुलीं जिले की समस्याएं
  • उत्तराखण्ड : देवभूमि के लोक कलाकारों की स्मृति को नमन
  • हरदा सक्रियता से उत्तराखंड कांग्रेस में घमासान, प्रदेश प्रभारी ने लिखी चिट्ठी, यात्रा रोकने का कहा
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन की पूर्व छात्रा अंजलि असवाल बनीं मिस उत्तराखण्ड 2026
  • पांच साल की उम्र से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटा गोलू, सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
  • उत्तराखण्ड : जानें किस सांसद ने अपने क्षेत्र में किया कितना खर्च
  • हरदा की ‘धन्यवाद यात्रा’ कांग्रेस की राह आसान या बनेगी राजनीतिक आपदा?
  • हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.